Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली से पहले ही शिल्पी राज का ‘एक दू तीन’ सॉन्ग हुआ रिलीज, रंगों में रंगी दिखी एक्ट्रेस शिवानी गुप्ता

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: होली से पहले ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली के रंग घुलने लगे हैं. भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और विजय चहौन की आवाज में नया गाना ‘एक दू तीन’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये एक मजेदार होली सॉन्ग है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Ek Du Tin: एक बार फिर भोजपुरी पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज अपने लेटेस्ट ट्रैक ‘एक दू तीन’ को लेकर आ गई है. शिल्पी और विजय चौहान के आवाज में सजा यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. म्यूजिक वीडियो में विजय के साथ भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस शिवानी गुप्ता नजर आ रही है. ये एक होली सॉन्ग है, जिसे सुनकर दर्शक थिरकने को मजबूर हो जाएंगे.
यहां देखें ‘एक दू तीन’ गाने का वीडियो
होली की रंगो में रंगी शिवानी गुप्ता
म्यूजिक वीडियो में सिंगर विजय चौहान के साथ शिवानी गुप्ता जबरदस्त ठुमका लगा रही है. एक्ट्रेस ने गाने में स्टाइलिश टॉप और ब्राउन कलर का स्कर्ट पहना है. जबकि विजय ने गुलाबी कुर्ता पहना हुआ है. पूरे सॉन्ग में दोनों एक-दूसरे के साथ होली खेलते हुए दिख रहे हैं. होली सेलिब्रेशन वाला ये सॉन्ग सुनने में काफी मेजदार लग रहा है. वीडियो में दोनों मस्ती भरे अंदाज में एक-दूसरे से रोमांस करते और रंग खेलते दिख रहे हैं.
गाने पर यूजर्स का रिएक्शन
शिल्पी राज के लेटेस्ट ट्रैक पर यूट्यूब पर कमेंट्स की बौछार आ गई है. एक मीडिया यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, विजय चौहान भैया बवाल सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, सुपरहिट बा हो बॉस. एक यूजर ने लिखा, जियो भोजपुरी बाहुवली आवाज के जादूगर किंग ब्रांड एम्बेसडर ग्लोबल स्टार पावरफुल सॉन्ग ब्लॉकबस्टर बलास्ट. एक यूजर ने लिखा, मल्टी टैलेंटेड स्टार विजय चौहान. एक यूजर ने लिखा, सुपर नाइस वीडियो विजय भैया. एक यूजर ने लिखा, अब भोजपुरी में विजय भैया फिर से आग लगाने वाला सॉन्ग लेकर आए.


सॉन्ग की जानकारी
- सॉन्ग – एक दू तीन
- सिंगर – अतुल तिवारी
- म्यूजिक डायरेक्टर- विकास यादव
- लीरिक्स – अतुल तिवारी
- वीडियो डायरेक्टर – हनी पांडे
- वीडियो एडिटर – किशोर राज
- वीडियो डीआई – रोहित सिंह
- एक्ट्रेस- शिवानी गुप्ता
- प्रोड्यूसर- माधवी गुप्ता
- कम्पनी लेबल – एम म्यूजिक भोजपुरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










