Shilpi Raj New Bhojpuri Song: ‘मरद के कमाई’ में प्रमिला घोष का ग्लैमरस अंदाज, शिल्पी राज के नए गाने ने मचाया धमाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Dec 2025 7:51 AM
शिल्पी राज का नया गाना 'मरद के कमाई', फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Marad ke Kamai: भोजुपरी म्यूजिक दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी शिल्पी राज का नया गाना 'मरद के कमाई'रिलीज हो गया है. शिल्पी की दमदार आवाज और प्रमिला घोष का डांस इस सॉन्ग को खास बनाता है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Marad ke Kamai: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चहेती सिंगर शिल्पी राज एक और गाने के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आ गई है. उनका नया गाना ‘मरद के कमाई’ रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. शनिवार को यानी आज 13 दिसबंर को गाना Nibha Music Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. सॉन्ग में प्रमिला घोष की अदाएं देख यूजर्स उनके दीवाने हो गए.
‘मरद के कमाई’ सॉन्ग का वीडियो
पति का पैसा उड़ाना चाहती है प्रमिला घोष
शिल्पी राज के नये सॉन्ग ‘मरद के कमाई’ में प्रमिला घोष बता रही है कि उसके पति कमाता है और वह सिर्फ उड़ाती है. वह कहती है कि उनके पैसों से वह अपने सारे शौक पूरे करती है. गाने के वीडियो में उनके एक्सप्रेशंसएनर्जी से भरपूर डांस मूव्स फैंस को उनका दीवाना बना देगा. वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. गाने में शिल्पी का आवाज उसे और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है. उनकी गायकी में देसी टच के साथ मॉडर्न टच भी सुनने को मिलता है. गाने के बोल काफी कैची है और ये सुनने वालों को पसंद आएगा. म्यूजिक की बीट्स आपको बोर नहीं करेंगे. ये फुल-ऑन एंटरटेनमेंट सॉन्ग है.
‘मरद के कमाई’ सॉन्ग के कलाकार
- सिंगर- शिल्पी राज
- लिरिक्स-छोटू यादव
- म्यूजिक- रौशन सिंह
- वीडियो- आर्यन देव
- डीआई- रोहित सिंह (मुंबई)
- आर्ट वर्क- गोविंद कुशवाहा
- म्यूजिक ऑन- निभा म्यूजिक कुशवाहा
‘बलम अंग्रेजी बोले’ आपने सुना?
शिल्पी राज का सॉन्ग ‘बलम अंग्रेजी बोले’ काफी हिट हुआ. सॉन्ग में विशाल गुप्ता और क्वीन खुशी की जोड़ी काफी बेहतरीन लगी थी. सॉन्ग Araddhya Music Zone के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था. ये एक रोमांटिक सॉन्ग है. सॉन्ग में खुशी कहती है कि उनके पति अंग्रेजी बोलते हैं.
यह भी पढ़ें– Bhojpuri Song: समर सिंह के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, येलो लहंगे में सोना सिंह ने अदाओं से लूटा फैंस का दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










