Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का नया गाना ‘बलम बम्बईया’, गोल्डन साड़ी में मुस्कान जायसवाल ने बढ़ाया ग्लैमर
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jan 2026 8:31 AM
शिल्पी राज का नया गाना ‘बलम बम्बईया’, फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Balam Bambaiya: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपने नये गाने के साथ फैंस के सामने हाजिर है. शिल्पी के लेटेस्ट ट्रैक का नाम 'बलम बम्बईया' है, जिसमें मुस्कान जायसवाल जबरदस्त डांस करती दिख रही है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Balam Bambaiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शिल्पी राज काफी पॉपुलर है. शिल्पी के गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते हैं. भोजपुरी सिंगर ने कई भोजपुरी एक्ट्रेसेस के लिए गाया है. वह हमेशा अपने गानों से फैंस के लिए दिल में जगह बना लेती है. अब उनका नया गाना ‘बलम बम्बईया’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग 4 जनवरी को सुबह में अनंता म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. म्यूजिक वीडियो में मुस्कान जायसवाल है और सॉन्ग के बोल को टुनटुन यादव ने लिखा है. सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
शिल्पी राज का नया गाना ‘बलम बम्बईया’ मचा रहा धूम
टुनटुन यादव के बोल और शिल्पी राज की आवाज
- एल्बम – बलम बम्बईया
- गाना- बलम बंबईया
- गायिका – शिल्पी राज
- गीतकार – टुनटुन यादव
- एक्ट्रेस – मुस्कान जायसवाल
- संगीत- विकाश यादव
- एडिटर- करण रुद्र
- आशीर्वाद – नथुनी यादव दबंग भोजपुरिया ठेकेदार
- डीओपी – चंदू
- डीआई – रोहित सिंह
- वीडियो डायरेक्टर-गोविंद प्रजापति
- डिजिटल – जीएमजे
- लेबल – अनंता म्यूजिक वर्ल्ड
पति के मुंबई जाने से परेशान है मुस्कान जायसवाल
‘बलम बम्बईया’ सॉन्ग में मुस्कान जायसवाल अपने ऑन स्क्रीन पति के मुंबई जाने से परेशान है. उसका पति उसे छोड़कर मुंबई चला जाता है और वह उसके याद में तड़पती है. वह अपने पति से कहती है कि अगर साथ में रखना नहीं था तो फिर उसने शादी क्यों की. ये सॉन्ग एक पत्नी के दर्द को दिखाता है. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो मुस्कान गोल्डन कलर की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही है. पूरी एनर्जी के साथ वह डांस कर रही है.
मीडिया यूजर्स के आने लगे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, क्या आवाज है शिल्पी राज का. एक यूजर ने लिखा, गरदा मचा दिया. एक यूजर ने लिखा,जियो टुनटुन भैया. एक यूजर ने लिखा, हर बार टुनटुन भैया का गाना दिल को छू जाता है. एक यूजर ने लिखा, गाना मस्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










