रिलीज होते ही छाया शिल्पी राज का ‘ए मीना तोहरे खातिर’, डांस और केमिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें

Shilpi Raj New Bhojpuri Song
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: मनी मेराज और वन्नू डी ग्रेट की शानदार केमिस्ट्री से सजा ‘ए मीना तोहरे खातिर’ गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है. शिल्पी राज और चांद जी की आवाज, रोमांस और डांस का तड़का इसे फैंस का फेवरेट बना रहा है.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में फिर से एक धमाकेदार गाने की एंट्री हुई है. मनी मेराज और शिल्पी राज का नया गाना ‘ए मीना तोहरे खातिर’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. रोमांस से भरपूर इस गाने के बोल, म्यूजिक और विजुअल्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है. Chand Jee और Vannu D Great की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने में चार चांद लगा रही है. रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना तेजी से वायरल हो चुका है और दर्शक इसे बार-बार देखने और सुनने पर मजबूर हैं.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धूम मचा रहा गाना ‘ए मीना तोहरे खातिर’ अपने शानदार म्यूजिक और बेहतरीन प्रेजेंटेशन की वजह से तेजी से वायरल हो रहा है. चांद जी और शिल्पी राज की मधुर आवाज में सजे इस गाने के बोल आर्यन महताब ने लिखे हैं, जबकि सरविंद यादव ने इसका जबरदस्त म्यूजिक तैयार किया है. वीडियो में मनी मेराज और Vannu D Great की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. नितीश राजडिजिटल के डायरेक्शन और कॉन्सेप्ट ने गाने को खास बना दिया है, वहीं सिद्धार्थ राज की एडिटिंग और रौनक राणा की सिनेमैटोग्राफी इसे विजुअली आकर्षक बनाती है. कोरियोग्राफर प्रसून यादव के डांस मूव्स गाने में अलग ही एनर्जी भरते हैं. अमित सिंह (गुड्डू सिंह) के प्रोडक्शन और डिजिटल मैनेजमेंट टीम के बेहतरीन काम ने इस गाने को बड़े स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, जिसकी वजह से यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है.
डांस और रोमांस का परफेक्ट कॉम्बो
‘ए मीना तोहरे खातिर’ में रोमांस और डांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है, जो इसे और भी खास बना देता है. Mani Meraj और Vannu D Great की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने में जान डाल देती है, वहीं Shilpi Raj और Chand Jee की आवाज इस रोमांटिक माहौल को और गहरा बना देती है. गाने के डांस मूव्स इतने एनर्जेटिक और आकर्षक हैं कि दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे. देसी स्टाइल, रोमांटिक एक्सप्रेशंस और दमदार बीट्स का यह कॉम्बिनेशन गाने को पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाता है, जिसकी वजह से यह तेजी से फैंस के बीच छा रहा है.
यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही सुपरहिट हुआ प्रमोद प्रेमी का ‘पगले बना देलु’, एक दिन में 1 मिलियन व्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




