‘दिलवा देवरे संगे’ रिलीज, भाभी-देवर की मस्ती भरी तकरार हुई वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Mar 2026 11:37 AM

विज्ञापन

दिलवा देवरे संगे सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Shilpi Raj New Bhojpuri Song 2026 Dilawa Devare Sange: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘दिलवा देवरे संगे’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने का कैची धुन और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song 2026 Dilawa Devare Sange: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए साल 2026 में एक नया गाना ‘दिलवा देवरे संगे’ रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. इस गाने को सिंगर शिल्पी राज और टाइगर सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाना टाइगर सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

भाभी-देवर की मजेदार नोकझोंक ने जीता दिल

गाने ‘दिलवा देवरे संगे’ के बोल शशि तिवारी ने लिखे हैं. गाने में देवर-भाभी के रिश्ते से जुड़ी हल्की-फुल्की नोकझोंक और मजेदार बातें दिखाई गई हैं, जो सुनने में काफी दिलचस्प लगती हैं. गाने का म्यूजिक भी काफी अच्छा और सुनने में मजेदार है. इसकी धुन ऐसी है कि सुनते ही लोगों का मन झूमने लगता है. वीडियो की बात करें तो इसमें रंग-बिरंगे सीन, अच्छा डांस और बढ़िया एक्टिंग देखने को मिलती है. कलाकारों ने अपने रोल को अच्छे से निभाया है. गांव का माहौल और देसी अंदाज इस गाने को और खास बनाता है.

यहां देखिए गाने का पूरा वीडियो

जानें सॉन्ग की टीम के बारे में

  • गाना:- दिलवा देवरे संगे
  • गायक:- टाइगर सिंह और शिल्पी राज
  • गीत :- शशि तिवारी
  • संगीत:- सावन सुहाना
  • प्रोजेक्ट मैनेजर :- खुशी शर्मा

शिल्पी राज का गाना ‘रउवा जानी’

शिल्पी राज का गाना ‘रउवा जानी’ 18 मार्च को रिलीज हुआ था. सॉन्ग को शिल्पी ने गाया है. सपना चौहान अपनी खूबसूरती और दमदार एक्सप्रेशन के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल नजर आ रही हैं. वीडियो में कई ऐसे इमोशनल सीन हैं, जहां सपना चौहान का दर्द साफ झलकता है. वह टूटे दिल के साथ रोती हुई दिखाई देती हैं, जबकि उनका प्रेमी उनकी भावनाओं को नजरअंदाज करता हुआ नजर आता है. इस एकतरफा प्यार की कहानी को बहुत ही सरल और प्रभावी तरीके से दिखाया गया है, जो दर्शकों को भावुक कर देती है.

यह भी पढ़ें खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola