शिल्पी राज का ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ हुआ रिलीज, गाना सुन झूम उठेंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj Kekar Satal Ba Tikuliya Song

शिल्पी राज ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ सॉन्ग

Shilpi Raj Kekar Satal Ba Tikuliya Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और नवरतन पांडेय का नया गाना ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ रिलीज हो गया है. गाने में शिल्पी राघवानी की अदाएं और जबरदस्त डांस वीडियो को और भी मजेदार बना रहे हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj Kekar Satal Ba Tikuliya Song: भोजपुरी म्यूजिक सुनने वालों के लिए एक नया गाना ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ने धमाकेदार एंट्री मार ली है. यह गाना आज 16 मार्च को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे नवरतन पांडेय और शिल्पी राज ने गाया है. गाने के वीडियो में शिल्पी राघवानी नजर आ रही हैं, जिनका डांस और एक्सप्रेशन गाने को और भी दिलचस्प बना देता है. आसान और मजेदार बोल के साथ यह गाना दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

वीडियो में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

गाने के वीडियो में शिल्पी राघवानी अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशन से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. म्यूजिक वीडियो को रंगीन लोकेशन और डांस मूव्स के साथ फिल्माया गया है, जो इसे और भी मजेदार बनाता है. गाने के सीन में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी और बालों में गजरा लगाए बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. वह अपने ऑन स्क्रीन पति का इंतजार करती दिखती हैं. तभी उनके पति बुलेट बाइक से एंट्री मारते हैं, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस की नजर उनके शर्ट पर चिपकी हुई बिंदी पर पड़ती है, वह गुस्सा हो जाती हैं. पति जब उनसे पूछते हैं कि क्यों नाराज हो, जो कहोगी वही तुम्हारे लिए ले आएंगे, तब एक्ट्रेस गुस्से में जवाब देती हैं ‘केकर सटल बा टिकुलिया?’. यह लाईन गाने में रौनक ला देता है और इसे सुन फैंस अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे.

‘केकर सटल बा टिकुलिया’ गाने का वीडियो

गाने के पीछे की टीम

गाने के बोल गौतम राय (काला नाग) ने लिखे हैं और म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है. इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने की है. एडिटिंग दीपक पंडित ने की है और डीआई रोहित सिंह ने किया है. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के म्यूजिक लेबल पर रिलीज हुआ है.

यह भी पढ़ें: गोल्डी यादव का गाना ‘घईला के पानी’ रिलीज, दिखा खुशी का रंगदार अंदाज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola