Shilpi Raj Bhojpuri Song: रेड लहंगे में छाईं नेहा पाठक, शिल्पी राज के ‘बिहरिया बलम’ ने मचाई धूम

नेहा पाठक, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj Bhojpuri New Song Bihariya Balam: भोजपुरी गाना ‘बिहरिया बलम’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. इस गाने मेंनेहा पाठक का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
Shilpi Raj Bhojpuri New Song Bihariya Balam: शिल्पी राज का लेटेस्ट सॉन्ग ‘बिहरिया बलम’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने को सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है, जहां इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के बाद से ही यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने पर व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और इस पर अबतक 4 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए है.
वीडियो में दिखा ग्लैमरस और ट्रेडिशनल अंदाज
‘बिहरिया बलम’ गाने का देसी फ्लेवर, शानदार म्यूजिक और रंगीन वीडियो इसे खास बना रहा है. भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले लोग इस गाने को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं. गाने के वीडियो में नेहा पाठक और गौरव कुशवाहा का ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में वह ब्लू कलर की साड़ी और रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. दोनों ही लुक्स में उनका स्टाइल और एक्सप्रेशन काफी आकर्षक दिखाई दे रहा है. गाने में डांस, रोमांस की झलक देखने को मिलती है.
गाने का वीडियो
लिरिक्स और म्यूजिक बना गाने की ताकत
‘बिहरिया बलम’ के बोल विक्की रौशन ने लिखे हैं. गाने के शब्द आसान और मजेदार हैं, जिन्हें दर्शक जल्दी पसंद कर रहे हैं. इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है. गाने का म्यूजिक काफी एनर्जेटिक है और इसकी धुन सुनते ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. अन्य कलाकारों के नाम-
- डीआई:-रोहित सिंह
- कोरियोग्राफर:-अनुज आर मौर्य
- कैमरा:- सुनील और रंजन
- एडिटर :- विवेक वीएफएक्स
- मार्केटिंग : अनुराग शर्मा
- क्रिएटिव हेड: महेंद्र यादव
- निर्माता :- सुरिंदर यादव
- डिजिटल हेड :- विक्की यादव
- लेबल/कंपनी:- सुर म्यूजिक
यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










