Khesari Lal Yadav Piya Driver Ho Song: भक्ति और देसी तड़के का परफेक्ट मेल, खेसारी लाल यादव का 'पिया ड्राइवर हो' फिर बना ट्रेंडिंग सॉन्ग
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Jul 2025 7:04 PM
Khesari Lal Yadav Piya Driver Ho Song
Khesari Lal Yadav Piya Driver Ho Song: सावन में फिर से खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना ‘पिया ड्राइवर हो’ ट्रेंड कर रहा है. जानिए क्यों हर साल यह गाना शिवभक्तों के बीच पसंदीदा बनता है.
Khesari Lal Yadav Piya Driver Ho Song: सावन का पवित्र माह पूरे जोश और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. देशभर में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में जुटे हैं और मंदिरों में “हर हर महादेव” की गूंज सुनाई दे रही है. इस धार्मिक माहौल में एक बार फिर भोजपुरी भक्ति गीतों की धूम मच रही है. खासतौर पर खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना ‘पिया ड्राइवर हो’ इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में अगर आपने इस गाने को अबतक नहीं सुना, तो आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल.
गाने की खासियत क्या है?
‘पिया ड्राइवर हो’ गाना देवभक्ति के साथ-साथ एक देसी मनोरंजन का जबरदस्त मेल है. इसमें एक आम आदमी की आस्था, प्रेम और जीवनशैली को खूबसूरती से दर्शाया गया है. गाने की यही खासियत है कि यह हर साल सावन के महीने में फिर से वायरल हो जाता है.
बोलबम गाने के बारे में…
यह गाना साल 2017 में ‘कांवड़ 2017’ एल्बम के तहत रिलीज हुआ था. इसे खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है और गाने में उनकी एक्टिंग भी देखने को मिलती है. गीत के बोल कृष्णा बेराड़ी ने लिखे हैं और म्यूजिक एमएम ब्रदर का है. यह गाना एंजल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 32 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
सावन 2025 में भी खेसारी का जलवा बरकरार
इस साल भी खेसारी लाल यादव ने कई नए सावन स्पेशल गाने रिलीज किए हैं, जैसे ‘सावने में जा तानी देवघर’, ‘जल ढारे चल’, ‘चूड़ी हरियरकी’ और ‘पूरी दुनिया के बॉस’. साथ ही खेसारी अपनी आने वाली फिल्म ‘डंस’ को लेकर भी चर्चा में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










