गाना 'ककरी रहे कमरिया' हुआ रिलीज, ब्लैक ड्रेस में पिहु ने समर संग लूटी महफिल

समर सिंह ककरी रहे कमरिया
Samar Singh Kakari Rahe kamariya Song: भोजपुरी संगीत दुनिया में एक बार फिर कुछ नया अंदाज का गाना आया है. समर सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी नया गाना 'ककरी रहे कमरिया' लेकर आई है, जो रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.
Samar Singh Kakari Rahe kamariya Song: भोजपुरी स्टार समर सिंह का नया गाना ‘ककरी रहे कमरिया’ रिलीज हो चुका है और आते ही इसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस गाने को समर सिंह के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जो पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं. वहीं गाने के वीडियो में पिहु सिंह अपने जबरदस्त अंदाज और एक्सप्रेशन से दर्शकों पर जादू चला रही हैं. गाने में मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज का शानदार मेल देखने को मिल रहा है.
वीडियो में पिहू सिंह का जबरदस्त जलवा
गाने के वीडियो को आशिष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है, जिसमें हर सीन काफी रंगीन नजर आता है. गाने के सीन में समर सिंह और एक्ट्रेस की जोड़ी मिलकर जबरदस्त महफिल सजाते नजर आते हैं. दोनों का मस्ती भरा अंदाज और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वीडियो में समर मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेस की ककरी (खीरे) जैसी कमर पर कमेंट करते हुए कहते हैं कि पहले यह पतली थी, लेकिन अब थोड़ी मोटी हो गई है, जिससे गाने में हल्का-फुल्का हंसी मजाक वाला माहौल बन जाता है. वहीं एक्ट्रेस अपने शानदार डांस मूव्स और ठुमकों से सभी का ध्यान खींचती हैं. गाने में वह अपने ऑन स्क्रीन पति की तारीफ करती भी नजर आती हैं और प्यार भरे अंदाज में दिखाती हैं कि वह जो भी मांगती हैं, उनके पति तुरंत लाकर दे देते हैं.
गाने का वीडियो
गाने के कलाकारों की जानकारी
इस गाने की शूटिंग और एडिटिंग भी काफी बेहतरीन तरीके से की गई है. संतोष और नवीन की डीओपी ने वीडियो को विजुअली स्ट्रॉन्ग बनाया है, जबकि पप्पू वर्मा की एडिटिंग ने इसे और भी स्मूद बना दिया है. रोहित सिंह का डीआइ काम भी वीडियो को एक अलग लुक देता है. डांस मास्टर अनुज मोर्या की कोरियोग्राफी भी काफी शानदार है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देती है.
फैंस को क्यों पसंद आ रहा है ये गाना?

समर सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी पहले से ही हिट मानी जाती है, और इस गाने में भी उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. आसान लिरिक्स, शानदार म्यूजिक और जबरदस्त वीडियो की वजह से ‘ककरी रहे कमरिया’ तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है. यह गाना सोल्फा म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और लगातार व्यूज बटोर रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘लईके में धईके’ गाने ने रिलीज के साथ मचाई धूम, फैंस को पसंद आई नीलकमल-रक्षा की केमिस्ट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




