Rang De Basanti: खेसारी लाल यादव की ‘रंग दे बसंती’ ने टीवी के बाद यूट्यूब पर काटा बवाल, तीन दिन में 5 मिलियन पार

Rang De Basanti फिल्म रिलीज के बाद से इतिहास रच रही है. यह पहली भोजपुरी फिल्म है, जो इतने बड़े पैमाने पर रिलीज हुई है. थिएटर्स के बाद फिल्म ने टीवी पर भी जमकर गर्दा उड़ाया. अब यह फिल्म यूट्यूब पर भी धमाल मचा रही है.
Rang De Basanti: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने पहले थिएटर्स में धमाल मचाया और फिर टेलीविजन पर काटा बवाल. अब यह सिलसिला बढ़कर यूट्यूब तक आ चला है. खेसारी लाल यादव की रंग दे बसंती को यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने महज तीन तीन 5 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है.
रंग दे बसंती ने रचा इतिहास
खेसारी लाल यादव की यह फिल्म रिलीज के बाद से गर्दा उड़ा रही है. इस फिल्म ने इतने बड़े पैमाने और 250 से अधिक थिएटर्स में रीलीज होने वाली पहली भोजपुरी फिल्म बनकर इतिहास रचा. अब यह फिल्म यूट्यूब पर भी सफलता हासिल कर रही है.
Also Read: Rang De Basanti: वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर आ रही है, Khesari Lal Yadav की साल की सबसे बड़ी फिल्म
निर्माता रोशन सिंह ने जाहिर की खुशी
खेसारी लाल यादव की इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की. निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ‘रंग दे बसंती’ को यूट्यूब पर इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इस फिल्म की पैन इंडिया रिलीज और अब यूट्यूब पर सफलता से यह साबित होता है कि भोजपुरी सिनेमा की पहुंच और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.’
फिल्म के बारे में
रंग दे बसंती फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है. वहीं, फिल्म में खेसारीलाल यादव, रति पांडे और डायना खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रीना रानी ने भी अहम भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










