Pawan Singh वाइफ ज्योति के कॉल-मैसेज का नहीं दे रहे रिप्लाई, आत्महत्या तक पहुंची बात, बोली- 7 साल से संघर्ष कर रही
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Aug 2025 6:40 PM
पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया ये आरोप फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर लाइमलाइट में छा गए हैं. इस बार उनकी पत्नी ज्योति ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए. उनका कहना है कि पवन उनसे बातचीत नहीं कर रहे हैं, न ही उनके कॉल और मैसेज का रिप्लाई कर रहे हैं. उन्होंने आत्महत्या तक की धमकी दे डाली.
Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने कई तरह के आरोप लगाए हैं. जिसमें कॉल, मैसेज का रिप्लाई न देना शामिल है. इस इल्जाम से यह साफ हो गया है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया कॉल मैसेज न उठाने का आरोप
दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें पवन सिंह प्यार से उन्हें सिंदूर लगाते दिखाई दे रहे हैं. तसवीर में दोनों के बीच का प्यार झलक रहा है. हालांकि हकीकत सेलिब्रिटी वाइफ ने कैप्शन में बयां किया. उन्होंने लिखा, आदरणीय पत्ति पवन सिंह जी मैं कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही है, लेकिन आप न तो मेरे कॉल ना ही मैसेज का कोई रिप्लाई देना जरूरी समझ रहे हैं. मैं आपसे मिलने के लिए लखनऊ तक गई, लेकिन आपने मिलने से मना कर दिया.



आत्महत्या करना चाह रही है ज्योति सिंह
ज्योति ने आगे कहा, मेरे पापा भी आपसे मिलने गए थे, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला. मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि मैं दुनिया का कौन सा बड़ा पाप कर दिया, जो इतनी बड़ी सजा दी जा रही है. अगर मैं आपके लायक नहीं थी, तो उसी वक्त मुझे छोड़ दिया होता. अब मैं अपने जीवन के ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हो गई हूं, जहां मुझे सिवाय आत्महत्या के कुछ नहीं सूझ रहा है. हालांकि मैं ऐसा कभी करूंगी नहीं, क्योंकि इससे मेरे और मेरे मां-बाप के ऊपर सवाल उठेंगे.
पवन सिंह के सामने गिरगिराती दिखी ज्योति सिंह
सेलिब्रिटी वाइफ ने आगे कहा, मैं आपसे विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपनी पत्नी लायक नहीं समझते हैं, फिर भी इंसानियत के नाते मेरे से एक बार बात कर लीजिए. आपने अपने विरोधियों की कई गलतियों को माफ किया है. मैं पिछले सात साल से इस रिश्ते में संघर्ष कर रही हूं, एक बार मेरा कॉल मैसेज उठाकर रिप्लाई कर दीजिए. कभी तो आप मेरा दर्द समझिए.
यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एक मिनट नहीं होंगे बोर, रिलीज हुई ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










