Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘बेडरूम में राजा’ मचाने आ रहा धूम, पोस्टर में अर्पणा मलिक संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Dec 2025 2:34 PM
पवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' , फोटो- इंस्टाग्राम
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' का पहला पोस्टर सामने आया है. पोस्टर में पावर स्टार के साथ अर्पणा मलिक नजर आ रही है. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हट रहे.
Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह फैंस के लिए नया गाना लेकर आ रहे हैं. सॉन्ग का पोस्टर पावर स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस सॉन्ग का नाम ‘बेडरूम में राजा’ है. इस सॉन्ग से पहले पवन सिंह का गाना ‘धमाका’ ने सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया था. सॉन्ग के लिरिक्स और म्यूजिक काफी जबरदस्त थे. अब फैंस को उनके नये सॉन्ग का इंतजार है. फिलहाल एक्टर ने ये नहीं बताया कि सॉन्ग किस दिन रिलीज होगा. उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ लिखा है कि सॉन्ग जल्द आ रहा है.
पवन सिंह का नया गाना ‘बेडरूम में राजा’ का पोस्टर आया सामने
टीआरपी किंग पवन सिंह ने अपने इंस्टग्राम पर लेटेस्ट सॉन्ग ‘बेडरूम में राजा’ का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर देखकर लग रहा कि ये सॉन्ग रोमांटिक होगा. ये सॉन्ग पवन और शिल्पी राज की आवाज में सुनने को मिलेगा. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और शब्द रौशन सिंह विश्वास का है. गाने के डायरेक्टर भिभांशु तिवारी है और प्रोड्यूसर वंश सिंह है. वीडियो में पावर स्टार के साथ अर्पणा मलिक नजर आएंगी. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गाना रिलीज करो भाई. एक यूजर ने लिखा, भाई पोस्टर बवाल है. कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी बनाया.
इस फिल्म में नजर आएंगे पवन सिंह
हाल ही में पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि उनकी आने वाली फिल्म ‘दानवीर’ है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में हो रही है. फिल्म में समर सिंह भी है और इसके अलावा प्रकाश जायस, संजय वर्मा, निशा झा और सुनीता मौर्या भी मूवी में हैं. फिल्म का निर्देशन मनोज नारायण है और उन्होंने ही कहानी लिखी है. फिल्म को लेकर एक्टर ने इसे दर्शकों से प्यार देने को कहा. साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर राइटर की तारीफ भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










