Pawan Singh Le Jat Badu Devghar: साली के तानों पर मुस्कुराए पवन सिंह, 'ले जात बाड़ू देवघर' सॉन्ग ने सावन में भर दिया जोश

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jul 2025 11:58 AM

विज्ञापन

Pawan Singh Le Jat Badu Devghar

Pawan Singh Le Jat Badu Devghar: सावन के मौके पर भोजपुरी स्टार्स के कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस लिस्ट में पवन सिंह का गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' खूब सुना जा रहा है. गाने को पवन सिंह के साथ-साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

Pawan Singh Le Jat Badu Devghar: सावन के पवित्र महीने में चारों ओर शिवभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है. इस भक्तिमय माहौल में भोजपुरी संगीत जगत भी अपनी आस्था और रंगत बिखेर रहा है. कई सिंगर्स अपने बोलबम गीतों से माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर रहे हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का बोल बम सॉन्ग ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग भले ही पुराना है पर फिर भी गाना शिवभक्तों के बीच छाया हुआ है.

पवन सिंह का ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सॉन्ग वायरल

पवन सिंह का ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सॉन्ग वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. सॉन्ग को पवन के अलावा शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल विजय चौहान ने लिखे हैं. गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आर्य शर्मा हैं और ये सॉन्ग 17 जुलाई 2022 को रिलीज हुआ था. इसपर अबतक 65.81 मिलियन व्यूज आ गए है और ये इन दिनों बढ़ रहा है. गाने के डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है.

यूजर्स बोले- बहुत ही बढ़िया गीत है

सॉन्ग पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों लोगों के दिलो में बसते हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही बढ़िया गीत है. एक यूजर ने लिखा, विजय चौहान ने ये गाना लिखकर कमाल कर दिया. पवन भैया ने अपनी मधुर आवाज देकर बेमिसाल कर दिया. एक यूजर ने लिखा, क्या सुंदर गीत है इस गीत की सुंदरता का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, आपका नया सावन गीत कब आएगा. एक यूजर ने लिखा, भैया आप मेरे सुपरस्टार है. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग सुनकर मजा आ गया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Bolbam Song: शिव भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा ये सावन गीत, बार-बार VIDEO देख रहे लोग

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola