Pawan Singh Janmashtami Song: जन्माष्टमी से पहले पवन सिंह का ‘राधा है मेरी जान’ वायरल, सॉन्ग ने मचाई धूम, बना यूट्यूब पर हिट
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Aug 2025 7:39 AM
Pawan Singh Janmashtami Song
Pawan Singh Janmashtami Song: जन्माष्टमी 2025 का पर्व नजदीक है और पूरे देश में राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबा माहौल है.ऐसे में पवन सिंह का भजन ‘राधा है मेरी जान’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सॉन्ग पर 10 मिलिनय व्यूज आ चुके हैं और ये बढ़ ही रहे हैं.
Pawan Singh Janmashtami Song: जन्माष्टमी 2025 का शुभ अवसर नजदीक है. देशभर में श्रीकृष्ण जन्म का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिरों में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों को सजाया जा रहा है. जन्माष्टमी पर कई माता-पिता अपने बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाते हैं, जिससे माहौल और भी भक्ति से भर गया है. इस पावन अवसर भोजपुरी संगीत जगत में कृष्ण भक्ति पर आधारित गीतों की भरमार देखने को मिल रही है. इस बीच पवन सिंह का जन्माष्टमी स्पेशल गीत ‘राधा है मेरी जान’ फिर से सोशल मीडिया पर सुना जा रहा है.
पवन सिंह का ‘राधा है मेरी जान’ सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
पवन सिंह का ‘राधा है मेरी जान’ गाना वेब म्यूजिक भक्ति यूट्यूब चैनल पर जारी किया है. ये सॉन्ग 19 अगस्त 2019 को रिलीज किया गया था. भले ही ये सॉन्ग पांच साल पुराना है, लेकिन लोग इसे आज भी खूब सुनते हैं. सॉन्ग को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और इसका म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर इसके रवि राज है. इस गाने पर अबतक 10 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. इस सॉन्ग के व्यूज बढ़ ही रहे हैं.
यूजर्स बोले- जन्माष्टमी हो और ये गाना…
जन्माष्टमी स्पेशल गीत ‘राधा है मेरी जान’ पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह भोजपुरी में क्या राधे-राधे सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, जन्माष्टमी हो और ये गाना ना बजे ऐसा नहीं हो सकता. एक यूजर ने लिखा, आपका गाना बहुत अच्छा लगता है. ये आवाज बहुत ही मन को भाता है. एक यूजर ने लिखा, ये गाना बहुत अच्छा लगता है. बचपन याद आ जाता है. एक यूजर ने लिखा, ये सॉन्ग दिल को बहुत भाता है.
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










