नवरात्रि में सुपरहिट बना पवन सिंह का ‘मईया के आरती’, व्यूज 127 मिलियन पार
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Mar 2026 2:27 PM
पवन सिंह का भक्ति गीत ‘मईया के आरती’, फोटो- यूट्यूब
Pawan Singh Devi Geet Maiya Ke Aarti: पवन सिंह का भक्ति गीत ‘मईया के आरती’ यूट्यूब पर वायरल हो गया है. भक्ति से भरपूर बोल दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.
Pawan Singh Devi Geet Maiya Ke Aarti: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का भक्ति गीत ‘मईया के आरती’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. यह गीत यूट्यूब पर रिलीज होने के 6 साल बाद भी व्यूज बटोर रहा है. अब तक इसके व्यूज 127 मिलियन के पार पहुंच चुके हैं. ‘मईया के आरती’ में पवन सिंह की जबरदस्त आवाज इसे दर्शकों के लिए खास बनाती है. गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत श्याम-आजाद की जोड़ी ने तैयार किया. रिकॉर्डिंग का काम राकेश शर्मा ने किया और म्यूजिक प्रोग्रामिंग शिशिर पांडेय ने संभाला है.
‘मईया के आरती’ का वीडियो
पवन सिंह की आवाज और भक्ति का असर
भक्ति गीत ‘मईया के आरती’ में माता के अलग-अलग रूपों-जयन्ती, मंगल काली, भद्र काली, कपालिनी, दुर्गा और शिवधात्री का जिक्र है. पवन सिंह कहते हैं कि माता घर आई हैं और उनके स्वागत के लिए आंगन सजाया गया है, घी के दीपक जलाए गए हैं और भोग अर्पित किया जा रहा है. गीत में सभी देवताओं और पंडितों को आमंत्रित करके सच्चा दरबार सजाने की बात कही गई है. वह कहते हैं कि भक्त माता की चुनरी ओढ़ाते हैं और हरी-हरी चूड़ियां चढ़ाते हैं. गीत में यह भी कहा गया है कि पुजारी परिवार की भलाई के लिए नजर रखें और पूरा परिवार सुखी रहे. सॉन्ग में सभी भक्त माता की आरती उतारते हैं, मंगल गीत गाते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं.
पवन सिंह का ये गाना सुना आपने?
पवन सिंह का नया गाना ‘करब ना गुलामी’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने ने 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं और यह लगातार बढ़ता जा रहा है. गाने में पावर स्टार पवन सिंह के साथ शिल्पी राज की आवाज ने इसे और खास बना दिया है. वीडियो में पति-पत्नी के रिश्ते और उनके इमोशन्स को खूबसूरती से दिखाया गया है. गाना JP Star Pictures Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है.
यह भी पढ़ें- ‘देवरा दहाड़ मारे’ के साथ लौटी खुशी कक्कड़, मुस्कान जायसवाल के परफॉर्मेंस ने जीता दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










