Pawan Singh के विरोधियों को अरविंद अकेला कल्लू ने भरे मंच से दे डाली धमकी, बोले- तहरा के हाथ लगा दी…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2025 1:39 PM
Pawan Singh and Arvind Akela Kallu
Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू हाल ही में छपरा स्टेज शो के कार्यक्रम में पहुंचे. यहां कल्लू ने अपने गुरु पवन सिंह के लिए कुछ ऐसा किया कि पॉवर स्टार भावुक हो गए.
Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पिछले दिनों छपरा में आयोजित एक स्टेज शो में पहुंचे. इस प्रोग्राम में उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और एक्ट्रेस क्वीन शालिनी भी मौजूद थे. यहां चारों स्टार्स को एक साथ देख छपरा की जनता काफी खुश और उत्साहित हुई. इसी बीच अरविंद अकेला कल्लू ने पवन सिंह के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर वहां की जनता समेत खुद पॉवर स्टार हैरान रह गए. उन्होंने एक गाने के जरिए पवन सिंह के विरोधियों को भरे मंच से चेतावनी दे डाली. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लगातार फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रहा है.
यहां देखें अरविंद अकेला कल्लू और पवन सिंह का वीडियो-
कल्लू ने दी पवन सिंह के विरोधियों को चेतावनी
अरविंद अकेला कल्लू ने पवन सिंह से छपरा स्टेज शो के दौरान कहा कि वह बड़े भाई हैं, गुरु हैं. साथ ही पवन सिंह बहुत भावुक आदमी भी है. इसके बाद उन्होंने पॉवर स्टार (पवन सिंह) के विरोधियों पर निशाना साधते हुए गाना गाया, ‘हमरा रहते बोलै ए भैया, कवना बात के चिंता बा. की तोहरा के के हाथ लगा दी, जब ले बघवा जिंदा बा.’ इसे सुनने के बाद जहां पवन सिंह इमोशनल हो जाते हैं. वहीं, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से तालियां और सीटियां बजाने लगती है.
खत्म हुई यामिनी-पवन में अनबन
यामिनी सिंह और पवन सिंह में कसी वजह से काफी समय तक अनबन बनी रही. यामिनी ने पवन सिंह पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद लंबे वक्त तक दोनों को एक साथ काम करते हुए नहीं देखा गया था. अब छपरा के स्टेज शो में दोनों स्टार्स साथ नजर आए. यहां पवन सिंह ने यामिनी सिंह लो हल्लो डार्लिंग इधर आओ…. कहकर बुलाया. इसपर यामिनी हंस पड़ती हैं और फिर पवन कहते हैं कि आपकी हंसी बहुत प्यारी है.
यह भी पढ़े: Fact Check: वायरल गर्ल मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, वीडियो से नहीं हटेगी नजरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










