Palang Sagwan Ke: खेसारी-आम्रपाली का गाना ‘पलंग सागवान के’ बना ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर बटोर लिए इतने करोड़ व्यूज

Palang Sagwan Ke
Palang Sagwan Ke: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ आज भी फैंस की पहली पसंद है. इस गाने ने यूट्यूब पर अबतक 515 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.
Palang Sagwan Ke: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘पलंग सागवान के’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का यह गाना ना सिर्फ मस्तीभरी धुन और रंगीन सेट्स के लिए मशहूर है, बल्कि इसका एनर्जेटिक रोमांस हर बार दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है.
यूट्यूब पर बटोर चूका करोड़ों व्यूज
इस गाने को यूट्यूब चैनल SRK Music पर अपलोड किया गया था और अब तक इसे 515 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को आवाज दी है खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने, जबकि स्क्रीन पर आम्रपाली और खेसारी की जोड़ी ने इसे और भी खास बना दिया है.
डांस, रंग और रोमांस का परफेक्ट कॉम्बो
गाने में जहां आम्रपाली की दिलकश अदाएं नजर आती हैं. वहीं खेसारी का बिंदास अंदाज और जबरदस्त डांस मूव्स इसे पार्टी और शादी फंक्शन का फेवरेट सॉन्ग बना देते हैं. इस गाने के रंग-बिरंगे सेट्स और एनर्जी से भरपूर कोरियोग्राफी आज भी इसे नया बनाए रखती है.
अब भी DJ प्लेलिस्ट का हिस्सा
चाहे शादी हो या त्योहार, ‘पलंग सागवान के’ हर DJ प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है. यही वजह है कि इस गाने पर आए कमेंट्स में फैंस आज भी अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं.
खेसारी लाल का सावन स्पेशल
हाल ही में हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव ने अपना सावन स्पेशल नया गाना ‘ड्राइवर अभी नया बा’ रिलीज किया है. इस गाने को खेसारी और खुशी कक्कर ने मिलकर अपनी आवाज दी है.
यह भी पढ़े: Bhojpuri: नीलकमल सिंह के ‘कांवर करे लच लच’ ने सावन से पहले मचाई धूम, भक्ति में झूमे शिवभक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










