Operation Sindoor Song: पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर बना दिया धांसू गाना, आपने सुना क्या

Updated:
विज्ञापन

pawan singh new song Operation Sindoor

Operation Sindoor Song: इन-दिनों देश में ऑपरेशन सिंदूर की हर तरफ चर्चा है. पूरा भारत भारतीय सेना के हर जवान को सलाम कर रहा है. चाहे वो बॉलीवुड स्टार्स हो या फिर साउथ वाले. अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं है. दरअसल पवन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक जबरदस्त गाना बनाया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

विज्ञापन

Operation Sindoor Song: भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ “आतंकवादी बुनियादी ढांचे” स्थलों पर लक्षित हमले किए गए. इस ऑपरेशन को बॉलावुड से लेकर साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री तक के स्टार्स सलाम कर रहे हैं. इसी बीच पावर स्टार पवन सिंह एक कदम आगे निकले और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर एक धमाकेदार गाना बना दिया.

पवन सिंह का ऑपरेशन सिंदूर गाना सोशल मीडिया पर बना सेंसेशन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का ऑपरेशन सिंदूर गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. सॉन्ग उन जांबाजों को समर्पित है, जिन्होंने पहलगाम में हुए हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया. पवन सिंह ने नए गाने में अपनी आवाजा से जलवा बिखेरा है. वहीं किशोर दुलारुआ ने इसे लिखा और कम्पोज किया है. गौतम यादव ने बेहतरीन म्यूजिकल मिसाइल दिया है. वहीं वीडियो में आस्था सिंह देखी जा सकती है. इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर सॉन्ग पर फैंस के रिएक्शन

बर्दर म्यूजिक स्टूडियो पर फिलहाल सिर्फ इसका ऑडियो रिलीज किया गया है. 7 मई को रिलीज हुए सॉन्ग को अब तक 41 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस इसपर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”दिल में हिम्मत और आंखों में सपना है, मैं वो हूं, जो हार को भी जीत में बदलना जानती है… पवन भैया कमाल कर दिया आपने.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बहुत खूब पवन सिंह …. आपकी आवाज और ऑपरेशन सिंदूर का मेल काफी मजेदार है, ये सुपरहिट सॉन्ग होने वाला है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”पवन सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सुपरस्टार क्यों है… यह गाना दर्दा मचाएगा.”

यह भी पढ़ें- Housefull 5 का ब्लॉकबस्टर टीजर अचानक यूट्यूब से डिलीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola