Bhojpuri Song: दर्द-इमोशन से भरा नैना यादव का नया गाना ‘नयनवा दुनू रोवता’, आपने सुना क्या

नयनवा दुनू रोवता फोटो- यूट्यूब
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया इमोशनल गाना “नयनवा दुनू रोवता” रिलीज हो गया है. नैना यादव ने इसे बेहतरीन तरीके से गाया है. जबकि संगीत रमेश कुमार ने तैयार किया है.
भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक नया इमोशनल गाना “नयनवा दुनू रोवता” ने दस्तक दे दी है. इस सॉन्ग को भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर नैना यादव ने अपनी आवाज दी है. उनकी भावुक और दिल को छू लेने वाली गायकी ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाने के बोल ऐसे हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं. प्यार, दर्द और बिछड़न की भावनाओं को ये खूबसूरती से बयां करती है.
“नयनवा दुनू रोवता” सॉन्ग रिलीज
“नयनवा दुनू रोवता” नाम से रिलीज हुए इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स काफी शानदार है. जहां पति किसी ट्रिप पर जाते हैं और पत्नी को उसकी याद आती है. वह कहती है कि तोहरे बिना दिल ई कहीं ना लागता, तोहरे इंतजार में आंख ई जागता. इसके बोल कृष्णा कुमार ने लिखे हैं, जिन्होंने अपने शब्दों के जरिए दर्द और एहसास को जीवंत बनाने की कोशिश की है.
“नयनवा दुनू रोवता” के बारे में
वहीं संगीतकार रमेश कुमार ने इस गाने को ऐसा संगीत दिया है, जो आपको भावुक कर देता है और बार-बार सुनने पर मजबूर करता है. वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी सुनील निराला ने संभाली है. नैना यादव की आवाज पहले भी कई भोजपुरी गानों में पसंद की जा चुकी है, लेकिन इस नए ट्रैक में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










