Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: ‘नाज करबू’ में माही श्रीवास्तव की अदाएं छाईं, नीली ड्रेस में दिखी बेहद ग्लैमरस, गाने ने बनाया जबरदस्त माहौल

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Dec 2025 11:55 AM

विज्ञापन

माही श्रीवास्तव का नया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया गाना 'नाज करबू' का वीडियो आपने देखा है क्या. अगर नहीं देखा तो आप इस गाने का पूरा वीडियो इस खबर में देख सकते हैं. सॉन्ग में माही बेहद खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं से फैंस का दीवाना बना देती है. इन दिनों उनके कई नये गाने सोशल मीडिया पर रिलीज हुई है. एक्ट्रेस अपने नये गानों के अलावा पुराने गानों के व्यूज को इंस्टाग्राम पर शेयर करती है. हाल ही में माही ने बताया कि उनके सॉन्ग ‘दिलवे में राख लिहि’ पर 6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. अब एक्ट्रेस का नया गाना ‘नाज करबू’ का वीडियो आ गया है. वीडियो में वह शॉर्ट ड्रेस में काफी कमाल लग रही.

देखें ‘नाज करबू’ का वीडियो

नीली ड्रेस पहन कर झूमी माही श्रीवास्तव

‘नाज करबू’ के वीडियो में दिखाया गया कि सुगम सिंह, माही श्रीवास्तव से कहते हैं कि उनको सब कहते हैं कि वह किसी हीरो से कम नहीं लगते है. अगर वह उनसे शादी कर लेती है तो वह राज करेगी और अपने फैसले पर नाज करेगी. फिर वह कहते हैं कि उनका दिल सोने जैसा है और एक खानदानी परिवार से आते हैं, जिसकी वजह से उनकी भी इज्जत बढ़ जाएगी. वीडियो में माही छोटी सी नीली ड्रेस में काफी हसीन लग रही. अपने डांस मूव्स से वह अपने चाहने वालों को दीवाना बना देगी.

चलिए आपको गाने के बारे में बताते हैं-

‘नाज करबू’ गाने के लाइन्स को धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है और संगीत साजन मिश्रा का है. गाने का डायेरक्टर गोल्डी जायसवाल है और कोरियोग्राफर सनी सोनकर है. एडिटर आलोक गुप्ता है और इसका प्रोडक्शन पंकज सोनी है. सॉन्ग यूट्यूब पर 9 एम म्यूजिक और माही श्रीवास्तव ऑफिशियल चैनल पर जारी किया गया है.

जानिए यूजर्स ने सॉन्ग को लेकर क्या कहा

यूट्यूब पर इस गाने पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बहुत अच्छा. एक यूजर ने लिखा, अमेजिंग सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, भाई मजा आ गया गाना सुनकर. एक यूजर ने लिखा,माही मैडम का जलवा है गाने में. कमेंट बॉक्स में हार्ट और फायर वाला इमोजी भी आया है.

यह भी पढ़ें- Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया रोमांटिक ट्रैक ‘हमार दुलहनिया’ रिलीज, ससुराल का प्यार पाकर खिल उठी गौरी सुब्बा, सॉन्ग वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola