Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: 6 मिलियन व्यूज के साथ यूट्यूब पर फिर वायरल हुआ 'दिलवे में राख लिहि' गाना, माही श्रीवास्तव के डांस मूव्स पर फिदा हुए फैंस
Published by : Shreya Sharma Updated At : 02 Dec 2025 11:14 AM
Mahi Shrivastava Bhojpuri Song
Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इन दिनों कई गानों में नजर आ रही है. इसी बीच उनका एक पुराना गाना 'दिलवे में राख लिहि' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. 6 महीने पहले रिलीज इस गाने ने अब 6 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है.
Mahi Shrivastava Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने नए गाने को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही है. हर हफ्ते रिलीज हो रहे उनके नए गाने फैंस के बीच वायरल हो रहे है. हालांकि इस बार उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि एक पुराना गाना फिर से वायरल हो रहा है. करीब 6 महीने पहले रिलीज ‘दिलवे में राख लिहि’ गाना आज भी यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है. माही श्रीवास्तव का लुक और डांस मूव्स देख फैंस खुद को नाचने से रोक नहीं पा रहे है.
गाने की खासियत
गाने में माही श्रीवास्तव एक हैंडसम लड़के को देखकर फिसल जाती है और उसे अपने दिल में रखने की बात कहती है. माही का दिल उस लड़के से नहीं हटता है और वह उसके साथ जोड़ी बनाने के लिए बेकरार रहती है. साथ ही उस लड़के की जमकर तारीफ करती है. गाने में माही का लुक बहुत ही स्टाइलिश और धांसू दिखाई देता है और उनके डांस मूव्स फैंस को दीवाना बना रहे है. उनका ड्रेसिंग और उनके एक्सप्रेशन इस गाने को और शानदार बना रहे है.
6 मिलियन पर पहुंचा गाना
करीब 6 महीने पहले रिलीज इस गाने को राजनंदनी सिंह ने अपनी आवाज में गाया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है, जिससे इस गाने की लोकप्रियता झलक रही है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे है और इसका धमाकेदार संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज इस गाने पर दर्शक आज भी प्यार लूटा रहे है और इसकी जमकर तारीफ कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










