Bhojpuri Song: नये वीडियो में माही श्रीवास्तव के ठुमकों का जलवा, येलो घाघरा-चोली में दिखी बेहद ग्लैमरस, आपने देखा क्या?

माही श्रीवास्तव, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में माही येलो लहंगा पहने डांस करते हुए नजर आ रही है. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर रिएक्ट करने से पीछे नहीं हट रहे.
Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर देती है. उनका ‘सड़िया करिया चाही हो’ और ‘पियवा बवलिया लागे’ गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. गाने पर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और माही की अदाओं की तारीफ भी की. इस बीच एक्ट्रेस ने अपना एक रील वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह देसी गर्ल दिख रही है. उनका ये लुक उनके चाहने वालों को काफी पसंद आएगा.
येलो लहंगे में माही श्रीवास्तव दिखी बेहद खूबसूरत
माही श्रीवास्तव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वह भोजपुरी सॉन्ग ‘दिलवा में समा गईला’ पर ठुमके लगाते दिख रही है. उन्होंने येलो कलर का लहंगा पहना है. साथ ही मैचिंग चूड़ी और झुमके भी एक्ट्रेस ने कैरी किया है. बालों को खुला रखा है और आंखों में काजल लगाया हुआ है. एक्ट्रेस ने छोटी सी बिंदी भी लगाई है, जिससे उनका लुक और निखर कर आ रहा है. वीडियो में उनके एक्सप्रेशन देखने लायक है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
फैंस बोले- येलो कलर सूट करता है आप पर
माही श्रीवास्तव के लेटेस्ट रील पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, वॉव. एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत. एक यूजर ने लिखा, उफ. एक यूजर ने लिखा, ऊपर से सुपर. एक यूजर ने लिखा, येलो कलर सूट करता है आप पर. एक यूजर ने लिखा, गॉर्जियस गर्ल.
‘पियवा बवलिया लागे’ गाना हुआ वायरल
माही श्रीवास्तव का ‘पियवा बवलिया लागे’ गाना 29 नवंबर को रिलीज हुआ था. वीडियो में माही लहंगा चोली पहने काफी खूबसूरत लग रही है. ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ था. गाने को गोल्डी यादव और माही ने गाया है और संगीत विकास यादव ने दिया है. गाना सूरज सिंह ने लिखा है और कोरियोग्राफर सनी सोनकर है.
यह भी पढ़ें– Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘काला नाग’ यूट्यूब पर छाया, अनुराधा की ग्लैमरस अदाओं ने बढ़ाया तापमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










