‘कमर तोर ककरी’ में कुलदीप और रिया राजपूत की मस्ती भरी जोड़ी, वीडियो हुआ रिलीज

‘कमर तोर ककरी’ सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Latest Bhojpuri Song 2026: ‘कमर तोर ककरी’ गाना रोमांस और हल्की मस्ती से भरपूर है. इस गाने में कुलदीप और रिया राजपूत की शानदार जोड़ी दिखाई दे रही है. इस खबर में आप गाने का पूरा वीडियो भी देख सकते हैं.
Latest Bhojpuri Song 2026: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में एक नया गाना ‘कमर तोर ककरी’ रिलीज हो गया है. इसे राकेश मिश्रा और अंजलि आर्या ने अपनी मधुर आवाज दी है. गाने के बोल भी राकेश मिश्रा ने ही लिखे हैं. गाने के वीडियो में कुलदीप और रिया राजपूत की जोड़ी नजर आ रही है. उनके शानदार परफॉर्मेंस और केमिस्ट्री ने वीडियो को और भी मनोरंजक बना दिया है. ये एक रोमांटिक गाना है.
जानिए गाने की टीम
गाना – कमर तोर ककरी
गायक – राकेश मिश्रा और अंजलि आर्य
एक्टर-कुलदीप, रिया राजपूत
गीत – राकेश मिश्रा
म्यूजिक डायरेक्टर – विराज जी
वीडियो डायरेक्टर – पवन पाल
कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन
गाने का वीडियो
रिया राजपूत की तारीफ करते हैं कुलदीप
गाने में रोमांस और प्यार भरे पल साफ नजर आते हैं. गाने में कुलदीप, रिया राजपूत की खूबसूरती की तारीफ करता है और कहता है कि उसका दिल बस उसे देखते ही धक-धक करने लगता है.वह उसके अंदाज और डांस मूव्स की तारीफ करता है. दोनों एक-दूसरे के पास होने की चाह रखते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताने में खुशी महसूस करते हैं. कुलदीप अपनी चाहत और प्यार का इजहार करते हुए कहता है कि वह चाहे तो अपनी सारी दौलत भी उसे दे दे, ताकि वह उसके पास रह सके.
सॉन्ग पर आए ऐसे कमेंट्स
गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर @VIKASHKUMAR ने लिखा, बहुत सुंदर, राकेश भाई. @SantoshKumar-dw3bk नाम के यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना. @Kundankamal84 के यूजर ने लिखा, सुपर हिट गाना. यूजर @akashNissan-c8f7i ने लिखा, सुपर सॉन्ग. यूजर @amodroyofficial6940 ने लिखा, बेस्ट सॉन्ग.

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










