Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया होली धमाका ‘रंगवा लहंगवा में लागल' रिलीज, शिवांगी राजा की खूबसूरती ने फैंस का दिल चुराया
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jan 2026 7:33 PM
खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना रंगवा लहंगावा में लागल, फोटो- यूट्यूब
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना ‘रंगवा लहंगवा में लागल’ रिलीज हो गया है. एक्ट्रेस शिवांगी राजा की खूबसूरती और शिकायतों के साथ बने म्यूजीक वीडियो ने बढ़ाया फैंस का क्रेज.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Rangwa Lahangwa Me Lagal: खुशी कक्कड़ ने फिर एक बार अपने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. उनका नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना ‘रंगवा लहंगवा में लागल’ आज, 20 जनवरी 2026 को Jagriti Records यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ. गाने का म्यूजिक वीडियो जितना रंगीन है, उतना ही फनी और एंटरटेनिंग भी. वीडियो में शिवांगी राजा नजर आ रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और शानदार एक्सप्रेशन से सभी का ध्यान खींच रही हैं. चलिए इसकी खासियत और इसे बनाने वाली टीम के बारे में जानते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
रंगों से परेशान हुईं शिवांगी राजा
वीडियो की कहानी में खुशी कक्कड़ की आवाज में शिवांगी राजा सुबह से ही रंगों के कारण परेशान दिखती हैं. वह बताती हैं कि उनके लहंगे में रंग लग गया है और छूट नहीं रहा. इसके साथ ही उनका डांस और म्यूजिक वीडियो का सेटअप आपको होली के लिए पूरी तरह एक्साइटेड कर देगा. गाने की बीट्स और बोल इतने मजेदार हैं कि आप खुद को झूमते हुए पाएंगे.
शिवांगी राजा गुलाबी और पीली साड़ी में दिखाई दे रही हैं. उनके डांस मूव्स, चेहरे पर रंग और एक्सप्रेशन वीडियो का हाइलाइट हैं. इस गाने की टीम ने म्यूजिक, वीडियो और सेटिंग में कमाल का काम किया है, जो इसे देखने लायक बनाता है.
यूजर्स के रिएक्शन
रिलीज होते ही फैंस ने गाने को भरपूर प्यार दिया है. यूट्यूब कमेंट्स और सोशल मीडिया पर लोग शिवांगी राजा की खूबसूरती और उनके डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं.
‘रंगवा लहंगवा में लागल’ टीम डिटेल्स
- सिंगर: खुशी कक्कड़
- फीचर: शिवांगी राजा
- गीत: मुकेश मिश्रा
- संगीत: विक्की वोक्स
- वीडियो डायरेक्टर: हनी पांडे
- डीओपी: पंकज सोनी
- निर्माता: अनुप कुमार सिंह
- डिजिटल हेड: विक्की यादव
‘रंगवा लहंगवा में लागल’ गाना होली के त्योहार पर धूम मचाने के लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो तुरंत यूट्यूब पर जाकर इसे देखें और होली के रंगों का मजा लें.
यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Film: गले में रंग-बिरंगी सजावट और हाथ में माइक, नई फिल्म ‘DJ खेसारी’ का फर्स्ट लुक आउट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










