Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का नया गाना ‘रहब शहरिया में’ हुआ रिलीज, पलक क्वीन के ग्लैमरस अंदाज ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Rahab Shahariya Mein

खुशी कक्कर का नया ट्रैक ‘रहब शहरिया में’, फोटो- इंस्टाग्राम

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Rahab Shahariya Mein: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का नया ट्रैक ‘रहब शहरिया में’ आपने सुना क्या. नहीं सुना को गाने का पूरा वीडियो इस खबर में देख सकते हैं. सॉन्ग में पलक क्वीन अपनी अदाओं का जादू चला रही है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Rahab Shahariya Mein: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का नया गाना ‘रहब शहरिया में’ दर्शकों के बीच आ गया है. गाना रिलीज के साथ ही लोगों के बीच वायरल हो रहा है. सॉन्ग में पलक क्वीन का स्टाइल और अंदाज देखने लायक है. खुशी की मधुर आवाज सॉन्ग को और खास बना रही है. गाने के बोल, म्यूजिक और बीट्स युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है. सॉन्ग की खासियत के बारे में आपको बताते हैं.

‘रहब शहरिया में’ सॉन्ग हुआ रिलीज

सॉन्ग के बारे में

सॉन्ग में पलव क्वीन अपने ऑन स्क्रीन पति से कह रही है कि वह उनके साथ ही शहर में रहना चाहती है. पलक उनसे कहती है कि उनके बिना रहने पर उन्हें ताने सुनने को मिलते हैं, देवर उनपर चिल्लाते है और गोतनी उनके खाने में हर वक्त कमी निकालते रहती है. वह कहती है कि वह सबकी नजर में बुरी बन गई है और इस वजह से वह शहर जाना चाहती है. सॉन्ग में खुशी के एक्सप्रेशन गाने के साथ मैच हो रहे हैं. डांस स्टेप्स भी सॉन्ग के साथ फिट बैठ रहे हैं.

आइए आपको सॉन्ग के स्टार्स के बारे में बताते हैं-

  • भोजपुरी गाना ‘रहब शहरिया में’सिंगर- खुशी कक्कर
  • लिरिक्स- शुभदयाल सोहरा
  • म्यूजिक- आर्या शर्मा
  • कोरियोग्राफर- कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार
  • डीआई- हमिंग बर्ड वीएफएक्स
  • डीओपी- संतोष यादव, गौरव राई
  • कैमरा- विवेक यादव
  • म्यूजिक ऑन- एसआरके म्यूजिक

यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री में देती है अपने गानों से टक्कर, वहीं हैं सिंगर खुशी कक्कर. एक यूजर ने लिखा, इस गाने को खूब सारा प्यार मिलना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, सुपर. एक यूजर ने लिखा, गर्दा उड़ा दिया. एक यूजर ने लिखा, खुशी आप मेरी फेवरेट हैं. एक यूजर ने लिखा, एक नंबर गाना. कुछ यूजर्स ने खुशी के गाने पर दिल वाला इमोजी बनाया.

यह भी पढ़ेंKhushi Kakkar New Bhojpuri Song: बिना बात के पति की लड़ाई से नाराज हुई खुशी कक्कर, नया गाना ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ छाया इंटरनेट पर

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola