Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: बिना बात के पति की लड़ाई से नाराज हुई खुशी कक्कर, नया गाना ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ छाया इंटरनेट पर

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Bina Matlab Ke Lade Marad

खुशी कक्कर का नया गाना ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ , फोटो- इंस्टाग्राम

Khushi Kakkar New Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का नया गाना ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ रिलीज हो गया. गाने के बोल को सोनू सरगम ने लिखा है. सॉन्ग आज ही रिलीज हुआ है और इस बारे में खुशी ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को बताया.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर फिर अपने नये गाने ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ के साथ सुर्खियों में आ गई. आज ही खुशी का ये लोकगीत रिलीज हुआ है. खुशी ने सॉन्ग रिलीज होने के बारे में इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों को बताया. यह वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. सॉन्ग के बोल और म्यूजिक काफी अच्छा है. आइए गाने के बारे में जानें.

‘बिना मतलब के लड़े मरद’ सॉन्ग के कलाकार

‘बिना मतलब के लड़े मरद’ सॉन्ग को नेहा कक्कर ने गाया है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. सॉन्ग में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा और लिरिक्स सोनू सरगम आरा का है. सॉन्ग में खुशी अपने पति से कह रही कि वह उनसे बिना मतलब के लड़ती है और उनकी खुशहाल जिंदगी बर्बाद हो गई. वह कहती है कि उनके पति का घर मन में नहीं लगता और वह बाहर रहते हैं. गाने के डायरेक्टर गोविंद प्रजापति है और डीआई रोहित सिंह है. सॉन्ग मूसा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, गजब. एक यूजर ने लिखा, नाइस सॉन्ग.

खुशी कक्कर के ये दोनों गाने भी हुए पॉपुलर

खुशी कक्कर ने कुछ दिन पहले ही ‘जोड़ा नईखे जान के’ रिलीज गया था, जिसमें एंजेल राधा और कुशल यादव ने वीडियो में काम किया था. सॉन्ग में राधा कहती है कि उनके और उनके पति की जोड़ी पूरे शहर में नहीं है. सॉन्ग में वह अपने पति की तारीफ करती है. जबकि उनका एक और गाना ‘छोटी रे छोटी’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस सॉन्ग में प्रीति तिवारी ने काम किया था. खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जहां पर वह अपने नये-नये गानों के रिलीज होने के बारे में बताती है.

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’ मचा रहा धमाल, एंजेल राधा का धमाकेदार डांस, कुशल यादव बने दबंग पति

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola