Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का नया गाना ‘बेलनमा से पातर बा’ मचा रहा धमाल, साड़ी लुक में एक्ट्रेस का स्टाइल मचा रहा तहलका

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का नया गाना ‘बेलनमा से पातर बा’ मचा रहा धमाल, साड़ी लुक में एक्ट्रेस का स्टाइल मचा रहा तहलका

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Belanawo Se Patar Ba: सिंगर खुशी कक्कर का नया गाना ‘बेलनमा से पातर बा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने पति की तारीफ कर रही है. सॉन्ग का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Belanawo Se Patar Ba: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सिंगर खुशी कक्कर अपने सॉन्ग ‘पियवा से फंसी’ को लेकर सुर्खियों में है. खुशी के इस सॉन्ग में एक्ट्रेस सपना चौहान काफी ग्लैमरस दिखी थी. अब खुशी का एक और नया गाना रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग का नाम ‘बेलनमा से पातर बा’ है. ये गाना यूट्यूब चैनल पंच म्यूजिक पर अपलोड किया गया है. गाने के बोल और बीट दोनों दर्शकों को मस्ती और एनर्जी से भर देंगे. यह ट्रैक यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यहां देखिए ‘बेलनमा से पातर बा’ का वीडियो

गाने का डिटेल

  • एल्बम:- बेलनमा से पातर बा
  • गायिका :- खुशी कक्कर
  • गीत:-अर्जुन
  • संगीत:- टिंकू तूफान केशरी
  • एडिटर:-चिंटू चिंगारी
  • वीडियो डायरेक्टर:-आशीष पार्क
  • आशीर्वाद:-माता-पिता एवं गुरु भोलेनाथ
  • लेबल/कंपनी:- पंच म्यूजिक

पति की तारीफ कर रही एक्ट्रेस

भोजपुरी सॉन्ग बेलनमा से पातर बा में एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन पति की तारीफ करती है. वह कहती है कि उनके पति उनसे बहुत प्यार करते हैं. शिवानी सिंह की आवाज में एक्ट्रेस कहती है कि उसके पति के बाल हीरो जैसे है और वह उनके जैसे ही लगते है. ये गाना काफी मजेदार है. एक्ट्रेस साड़ी पहनकर कमाल के डांस मूव्स कर रही है. उनके एक्सप्रेशन भी गाने के लाइन के साथ मैच हो रहा है.

इन गानों को भी मिला यूजर्स का प्यार

खुशी कक्कर ने कुछ दिन पहले ही ‘जोड़ा नईखे जान के’ रिलीज गया था, जिसमें एंजेल राधा और कुशल यादव ने वीडियो में काम किया था. सॉन्ग में राधा कहती है कि उनके और उनके पति की जोड़ी पूरे शहर में नहीं है. सॉन्ग में वह अपने पति की तारीफ करती है. जबकि उनका एक और गाना ‘छोटी रे छोटी’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस सॉन्ग में प्रीति तिवारी ने काम किया था. खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जहां पर वह अपने नये-नये गानों के रिलीज होने के बारे में बताती है.

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: बिना बात के पति की लड़ाई से नाराज हुई खुशी कक्कर, नया गाना ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ छाया इंटरनेट पर

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola