Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया गाना ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ हुआ रिलीज, पारुल यादव की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का नया गाना ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ हुआ रिलीज, पारुल यादव की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ होली का गाना है. सॉन्ग में खेसारी के साथ पारुल यादव नजर आई है, जो होली के रंगों से रंगी हुई दिख रही है. वीडियो में खेसारी और पारुल का रिश्ता देवर और भाभी का दिखाया गया है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tor Mahtari Jindabad: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल का नया गाना ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ रिलीज हो चुका है. गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है. वहीं, म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव एक्टर के साथ जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आई है. गाना बिल्कुल देसी और होली के माहौल पर है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 324,100 व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है.

देखें ‘तोर महतारी जिंदाबाद’ का वीडियो

अनुपमा यादव की आवाज ने बढ़ाया गाने का क्रेज

इस होली सॉन्ग को खेसारी लाल यादव के साथ अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है. अनुपमा की दमदार आवाज और खेसारी के एक्सप्रेशन्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है. दोनों सिंगर की जुगलबंदी ने गाने में अलग ही जान डाल दी है. जिसकी वजह से यह सॉन्ग रिलीज होते ही तेजी से चर्चा में आ गई है.

पारुल यादव का लाल साड़ी में दिखा जबरदस्त अंदाज

गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस पारुल यादव होली के रंगो में रंगी नजर आती हैं. लाल साड़ी में एक्ट्रेस का देसी अंदाज दर्शक को खूब भा रहा है, जबकि खेसारी कुर्ता पयजामा में दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच हल्की फुल्की नोक- झोंक देखने को मिल रही है. पारुल अपने ऑनस्क्रीन देवर खेसारी को डांटती है क्योंकि वह होली के माहौल में नशे में डूबे हुए है. वह उनपर गुस्सा करती है. जबकि खेसारी पर अपनी भाभी की डांट का कोई असर नहीं होता.

जानें सॉन्ग के कलाकारों के बारे में

  • सॉन्ग – तोर महतारी जिंदाबाद
  • एक्ट्रेस – पारुल यादव
  • लिरिक्स – प्रणव बिहारी
  • म्यूजिक डायरेक्टर- आकाश मिश्रा
  • वीडियो डायरेक्टर – पवन पाल
  • एडिटर – अंगद पाल
  • कोरियोग्राफर – कुलदीप विशाखा
  • डीओपी – दिलीप चौरसिया और श्रवण पाल
  • डीआई – रोहित सिंह
  • मेकप – अमित सिंह
  • हेयर – रंजन कुमार
  • प्रोड्यूसर – राजकुमार सिंह
  • कम्पनी लेबल – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

फैंस के रिएक्शन

गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा,पुराना खेसारी आ गया है, एक दिन में 50 मिलियन करे. एक यूजर ने लिखा,जब खेसारी वर्ल्ड से गाना आता है तो दिल छू देता है खेसारी भैया. एक यूजर ने लिखा, सबपर भारी भैया खेसारी. एक यूजर ने लिखा, जलबा पैदा करने वाला मशीन ओनली वन ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री बादशाह. एक यूजर ने लिखा, यह गाना एक घंटा पहले डीजे पर बजते सुन कर सुनने आया हूं. एक यूजर ने लिखा, जियो खेसारी यादव ऐसे ही राज करते रहिए पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री पर.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola