Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘रूमलिया’ इंटरनेट पर छाया, डिंपल सिंह ने देसी अंदाज से जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘रूमलिया’ इंटरनेट पर छाया, डिंपल सिंह ने देसी अंदाज से जीता दिल

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया गाना ‘रूमलिया’ आज 17 जनवरी 2026 को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. शिल्पी राज की सुरीली आवाज और खेसारी के रोमांटिक अंदाज ने गाने को खास बना दिया है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Rumaliya: भोजपुरी इंडस्ट्री सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रूमलिया’ यूट्यूब चैनल अनंता म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हो चुका है. इस गाने में शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने जान डाल दी है. वहीं वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह का अंदाज और खेसारी का स्टाइल दर्शको को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज के साथ यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक इस गाने पर 113,804 व्यूज आ गए है और यह आकंड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रूमलिया’ का वीडियो

गाने की जानकारी

  • सॉन्ग: रूमलिया
  • सिंगर: खेसारी लाल यादव शिल्पी राज
  • लीरिक्स: टुनटुन यादव
  • एक्ट्रेस: डिंपल सिंह
  • म्यूजिक: आर्या शर्मा
  • क्म्पोजर: टुनटुन यादव
  • वीडियो डायरेक्टर: पवन पाल
  • एडिटर: अंगद पाल
  • डीआई : रोहित सिंह
  • पोस्टर: धीरज DKT
  • लेबल: Ananta Music World
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

सफेद साड़ी में डिंपल सिंह दिखी बेहद खूबसूरत

गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह सफेद कलर की साड़ी में दिख रही हैं, जबकि खेसारी टी शर्ट और पैंट पहने हुए हैं. दोनों का लुक काफी देसी लग रहा है. खेसारी लाल यादव अपनी ऑन स्क्रीन वाइफ डिंपल के साथ रोमांटिक भरे अंदाज में ठुमका लगाते नजर आ रहे है. वीडियो में जब एक्ट्रेस हल्की मुस्कान के साथ आती हैं तो एक्टर की नजरें उनपर टिक जाती है. वह डिंपल का खूबसूरती का तारीफ करते है.

गाने पर यूजर्स के रिएक्शन

यूट्यूब पर यूजर्स सॉन्ग पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, किसी ने मुझसे कहा की पवन सिंह सुर के बादशाह है तो किसी ने नीलकमल सिंह, लेकिन जब हमने इंडस्ट्री छान मारा तो खेसारी भैया सबसे आगे हैं, लव यू खेसारी भैया. एक ने लिखा, पढ़ने जाने का मन नहीं था अब यह गाना सुनकर पढ़ने जाऊंगा. 100 मिलियन पक्का है इस गाने पर. एक यूजर ने लिखा, टुनटुन भैया जब भी गाना लिखते हैं खेसारी भैया के आवाज में पूरा भोजपुरी में डंका बजता है. एक यूजर ने लिखा, जलवा पैदा करने वाला मशीन ओनली ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अबतक का सबसे धमाकेदार गाना ‘3 थान’ रिलीज, 1-2 नहीं पूरे 3 एक्ट्रेसेस संग ट्रेंडिंग स्टार का रोमांस

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola