Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी का सबसे धमाकेदार पार्टी सॉन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ रिलीज, एक्ट्रेस रिया की अदाओं पर फिसले ट्रेंडिंग स्टार

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song O Hilaegi Kamar New Year Mein

खेसारी लाल यादव का नया पार्टी सॉन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song O Hilaegi Kamar New Year Mein: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए नया पार्टी सॉन्ग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ लेकर आए हैं. ये सॉन्ग न्यू ईयर 2026 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

विज्ञापन

Khesari Lal New Bhojpuri Song O Hilaegi Kamar New Year Mein: नये साल के खास मौके पर भोजपुरी स्टार्स नये-नये गाने लेकर आ रहे हैं. अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स भी कर रहे हैं. खेसारी के साथ वीडियो में एक्ट्रेस रिया सरधना दिखी है. खेसारी और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज की आवाज में गाना जबरदस्त लग रहा है. ये सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

खेसारी लाल यादव के नये सॉन्ग का वीडियो

1 जनवरी की पार्टी के लिए पत्नी को मनाते दिखे खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव का न्यू ईयर सांग ‘वो हीलायेगी कमर न्यू ईयर में’ पार्टी सॉन्ग है. सॉन्ग में खेसारी अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी रिया सरधना को 1 जनवरी को पार्टी के लिए मनाते दिखे. दोनों के बीच हल्की से तकरार देखने को मिल रही है. सॉन्ग में खेसारी की एनर्जी, शिल्पी राज की आवाज और रिया का जबरदस्त डांस इसे एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग बना रहा है. ये ट्रैक न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए एकदम खास है. सॉन्ग के बीट्स और म्यूजिक भी शानदार है.

विस्तार से जानें सॉन्ग के बारे में

  • यूट्यूब चैनल- खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड
  • सिंगर- खेसारी लाल और शिल्पी राज
  • लिरिक्स- सोनू सुधाकर
  • वीडियो डायरेक्टर- पवन पाल
  • एडिटर- भरत कुमार गुप्ता
  • डीआई- रोहित

यूजर्स बोले- 1 जनवरी को बजेगा ये गाना

यूजर्स सॉन्ग पर कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आज पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री हिली बाबू खाली तू देखत जा. एक यूजर ने लिखा, आज अपना ट्रेडिंग स्टार फिर से ट्रेडिंग सेक्शन जाम करेगा भाई. एक यूजर ने लिखा, दिल छू गया गाना. एक यूजर ने लिखा, क्या गाना है भाई. एक यूजर ने लिखा,1 जनवरी को अब बजेगा खेसारी भैया का ये गाना.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का न्यू ईयर स्पेशल सॉन्ग ‘आग लगइबू का’ हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के ठुमकों ने मचाई सनसनी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola