सृष्टि भारती का नया गाना 'करिया कुर्ती' हुआ वायरल, मुस्कान जयसवाल ने पति से की खास फरमाइश

Published by :Anushka Singh
Published at :26 Apr 2026 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
Kariya Kurti New Bhojpuri Song

करिया कुर्ती न्यू भोजपुरी सॉन्ग , फोटो- इंस्टाग्राम

Kariya Kurti New Bhojpuri Song: सृष्टि भारती का नया भोजपुरी गाना 'करिया कुर्ती रिलीज हो गया है. वीडियो में मुस्कान जयसवाल कभी साड़ी तो कभी लहंगे में अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं.

विज्ञापन

Kariya Kurti New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर सृष्टि भारती का नया धमाकेदार गाना ‘करिया कुर्ती’ अब दर्शकों के बीच आ चुका है. यह गाना अपनी बेहतरीन गायकी और शानदार विजुअल्स की वजह से सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल और संदीप राज की जोड़ी नजर आ रही है. इस गाने को दर्शक विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

पति से कुर्ती लाने की फरमाइश करती दिखीं मुस्कान

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल का बेहद ग्लैमरस और देसी लुक देखने को मिल रहा है. मुस्कान कभी खूबसूरत साड़ी में अपनी सादगी दिखा रही हैं, तो कभी लहंगे में अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं. पूरे गाने में उनके जबरदस्त एक्सप्रेशन्स ने चार चांद लगा दिए हैं. गाने के सीन में मुस्कान अपने ऑन-स्क्रीन पति संदीप राज से काली कुर्ती लाने की फरमाइश करती नजर आ रही हैं. वह प्यार से कहती हैं कि काली कुर्ती पहनने पर उन्हें किसी की नजर नहीं लगेगी. इतना ही नहीं, वह शर्त भी रखती हैं कि अगर पति देव कुर्ती ला देंगे, तो वह बड़े प्यार से उन्हें खाना परोसेंगी.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

गाने की पूरी टीम

वीडियो में मुस्कान और संदीप राज के बीच की नोक-झोंक और प्यार भरा रोमांस गाने को बहुत ही प्यारा बना देता है. गौतम राय (काला नाग) के लिखे बोल और छोटू रावत का संगीत इस कहानी को पूरी तरह से निखार रहा है. संदीप राज ने ही इस वीडियो का निर्देशन भी किया है, जिससे ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भी निखर कर सामने आई है.

फैंस के रिएक्शन

गाना का रिलीज होते ही दर्शक अपना प्यार लुटाना शुरु कर दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, नाइस सॉन्ग. दूसरे यूजर ने लिखा, ये जब भी गाते हैं दिल जीत लेते है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘ननदिया खेलनी’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धूम, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola