Pawan Singh संग ज्योति सिंह ने शेयर किया अनसीन वीडियो, पत्नी का हाथ थामे नजर आए भोजपुरी स्टार, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Sep 2025 3:57 PM
ज्योति सिंह ने पवन सिंह के साथ शेयर किया अनदेखा वीडियो
Pawan Singh-Jyoti Singh Video: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. वर्ल्डवाइड उनके चाहने वाले हैं. इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति ने एक अनसीन वीडियो शेयर किया. जिसमें पवन भैया उनका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और उन्हें भीड़ से बचा रहे हैं.
Pawan Singh-Jyoti Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की जान पवन सिंह अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर कई संगीन आरोप लगाए. जिसमें कहा कि वह इतनी परेशान है कि उन्हें आत्महत्या के अलावा कुछ नहीं सूझ रहा है. इसी बीच ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक अनसीन वीडियो शेयर किया. जिसमें वह पवन सिंह के साथ नजर आ रही है. क्लिप किसी कार के शोरूम का है, जिसमें चारों तरफ भीड़ है और भोजपुरी एक्टर अपनी वाइफ का हाथ थामे हुए हैं. दोनों शोरूम से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं.
पावर स्टार जहां व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं ज्योति रेड कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, यादें. फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पवन सिंह ज्योति भाभी के साथ ही बेस्ट लगते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”माता रानी आप दोनों की जोड़ी बनाए रखे… दोनों फिर से साथ आ जाए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये विडियो देख रोना आ गया अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है अपना लीजिए पवन भैया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










