Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ गाना बना सोशल मीडिया सेंसेशन, फैंस के बीच उड़ा रहा गर्दा
Published by : Shreya Sharma Updated At : 11 Nov 2025 3:53 PM
मनोज तिवारी का बिहारी गीत
Bhojpuri Film: भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का नया गाना ‘हां, हम बिहारी हैं जी...’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने में बिहारी गर्व, मेहनत और जज़्बे को बड़े ही भावुक अंदाज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी इन दिनों अपने गाने ‘हां, हम बिहारी हैं जी…’ को लेकर सुर्खियों में हैं. यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं, रील्स बना रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर रहे हैं. मनोज तिवारी का यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि बिहार और बिहारी पहचान के गर्व को दिखाने वाला एक जोश से भरा गीत है. इसे सुनते ही दिल में एक अलग सा गर्व और जोश भर जाता है.
हर बिहारी के दिल में बसता है यह गाना
इस गाने को मनोज तिवारी मृदुल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं. संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है. गाने की शुरुआत की लाइन “हां, हम बिहारी हैं जी… माटी को सोना कर दें, वाली कलाकारी है जी” ही दिल को छू लेती है. इन शब्दों में वो कॉन्फिडेंस और अपनापन है, जो हर बिहारी के दिल में बसता है. मनोज तिवारी की आवाज इस गाने में जैसे सीधे दिल तक पहुंचती है. उनकी गायकी में एक अलग जोश, गर्व और अपनापन झलकता है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह गाना हर बिहारी के स्वाभिमान की आवाज बन चुका है.
12 लाख से ज्यादा मिले व्यूज
इस गाने को भोजपुरी आईटी सेल चैनल पर 20 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया गया था और अब तक इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए मनोज तिवारी की तारीफ की है. किसी ने लिखा, “क्या लाजवाब गीत है! हर शब्द दिल को छू जाता है.” तो किसी ने कहा, “ये गाना सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि हमारी पहचान है, हां, हम बिहारी हैं जी!” अगर आपने इस गाने को अभी तक नहीं सुना है, तो जल्द सुन लें.
ये भी पढ़ें: Pawan Singh से शादी बनी मजबूरी? ज्योति सिंह ने रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘दो बार आया था रिश्ता’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










