Bhojpuri Song: इस भोजपुरी सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बॉलीवुड गानों को पछाड़ा, VIDEO

ritesh pandey bhojpuri song hello kaun breaks all records : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने (Bhojpuri Song) खूब सुने जाते हैं. सोशल मीडिया पर इनके गाने हिट हो जाते हैं. लेकिन इन स्टार्स को पछाड़कर रितेश पांडे सामने आए हैं. इनका भोजपुरी सॉन्ग 'हैलो कौन' (Hello Koun) हिट हो गया है.
Bhojpuri Song Hello Koun breaks record : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने (Bhojpuri Song) खूब सुने जाते हैं. सोशल मीडिया पर इनके गाने हिट हो जाते हैं. लेकिन इन स्टार्स को पछाड़कर रितेश पांडे सामने आए हैं. इनका भोजपुरी सॉन्ग ‘हैलो कौन’ (Hello Koun) हिट हो गया है. इस गाने ने बॉलीवुड के कई गानों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. इस गाने ने यूट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचाया हुआ है.
यह गाना दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था और इस सॉन्ग को मात्र छह महीने में 54.6 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में यह सबसे देखे जानेवाला सॉन्ग बन गया है. यह सॉन्ग रिलीज होने के बाद से ही लगातार वायरल हो रहा है और लॉकडाउन के दिनों में लोगों ने इस गाने को खूब सर्च भी किया है.
बता दें कि गाना ऋद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था, जिसे रितेश पांडे ने स्नेह उपाध्याय के साथ मिलकर गाया है. उन्होंने पिछले दो सालों में भोजपुरी के कई सुपरहिट सॉन्ग्स दिए हैं. रितेश का यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया है. इस गाने को 2 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.
यह गाना इतना वायरल हुआ कि इसकी पहुंच भोजपुरी से निकल कर बॉलीवुड तक भी जा पहुंची, जहां मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी इस गाने का टिक टॉक वीडियो बना कर पोस्ट किया था. साथ ही उन्होंने गाने को एप्रिशिएट भी किया था. टिक टॉक लवर्स के बीच ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था.
Also Read: मोनालिसा क्या उम्रदराज शख्स के साथ लिव-इन में रह रही थीं ? भोजपुरी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘लॉकडाउन में लूडो’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है. गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने के बोल आर आर पकंज ने लिखे हैं जबकि इस गाने को संगीत आशीष वर्मा ने दिया है. इस वीडियो को भी फैंस खूब पसंद कर रहे है.
बता दें कि इस गाने ने बॉलीवुड के भी कई सॉन्ग्स को पछाड़ दिया है. लगभग 8 महीने पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल’ का गाना ‘शैतान का साला’ को 433 मिलियन व्यूज मिले थे. वहीं स्ट्रीट डांसर के सुपरहिट गाने को ‘मुकाबला’ को 286 मिलियन व्यूज मिले हैं.
Posted By: Budhmani Minj
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




