Bhojpuri Song : खूब देखा जा रहा निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Aug 2020 12:16 PM
Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. इन दिनों निरहुआ औऱ आम्रपाली का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खूब धमाल मचाते दिख रहे हैं. इस सॉन्ग का नाम 'हमारे पतिदेव जी' (Hamare Pati Dev Ji) है. अब तक इस गाने पर 29,422,658 व्यूज आ चुके है.
Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. इन दिनों निरहुआ औऱ आम्रपाली का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खूब धमाल मचाते दिख रहे हैं. इस सॉन्ग का नाम ‘हमारे पतिदेव जी’ (Hamare Pati Dev Ji) है. अब तक इस गाने पर 29,422,658 व्यूज आ चुके है.
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का यह गाना भोजपुरी फिल्म विनाशक का है और इस गाने पर दोनों का अंदाज फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है. गाने को इंदु सोनाली और नीलकमल सिंह ने गाया है जबकि इसका म्यूजिक आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने दिया है. जबकि लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=4WK6zKIzLwA&feature=youtu.be
निरहुआ खुद भी इस बात को मानते हैं कि उनकी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं. हाल ही में एक मीडिया हाउस से आम्रपाली दुबे संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, साल 2014 में मेरी और आम्रपाली की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ रिलीज हुई थी. उस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया. लोग हमें कहते थे, वे इस फिल्म को देखने बार-बार आ रहे हैं.
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे कई भोजपुरी ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘बागी भईले सजना हमार’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में एक साथ काम कर चुके हैं.
‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










