Bhojpuri: सनी देओल की फिल्म के ‘कुड़ी अंजानी’ गाने का नीलकमल सिंह ने बनाया नया वर्जन, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
Published by : Shreya Sharma Updated At : 26 Jun 2025 1:55 PM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने बॉलीवुड के आइकॉनिक गाने ‘कुड़ी अंजानी’ का नया वर्जन रिलीज कर दिया है. यह गाना अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
Bhojpuri: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर नीलकमल सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड के पुराने सुपरहिट गाने ‘मैं कुड़ी अंजानी हूं’ का नया वर्जन ‘कुड़ी अंजानी’ रिलीज किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ये गाना असल में साल 1998 में आई फिल्म ‘जोर’ का है, जिसमें सनी देओल और सुष्मिता सेन लीड रोल में थे. उस वक्त यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन यह आइटम नंबर जबरदस्त हिट हुआ था. अब इतने सालों बाद नीलकमल सिंह ने उसी गाने को नए अंदाज में पेश किया है.
किसने गाया नया वर्जन?
इस नए गाने में नीलकमल सिंह के साथ हेमा सरदेसाई ने भी आवाज दी है. मजेदार बात ये है कि ओरिजनल गाना भी हेमा सरदेसाई ने ही गाया था. यानी इस बार हेमा ने खुद अपने पुराने गाने को दोबारा नीलकमल के साथ मिलकर गाया है. गाने में नीलकमल के साथ जारा यास्मिन नजर आ रही हैं, जो वीडियो में ग्लैमर और एनर्जी से भरपूर दिख रही हैं. इस गाने के बोल लिजो जॉर्ज ने लिखे हैं और म्यूजिक भी उन्होंने ही तैयार किया है.
कैसा है गाना?
यह गाना 25 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और आते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा गया है. इस पुराने गाने में थोड़ा बदलाव किया गया है ताकि वह आज की जेनरेशन को भी पसंद आएगा. इसका म्यूजिक बीट्स से भरपूर है और डांस फ्लोर पर छा जाने वाला है. इस गाने के रिलीज से पहले T-Series ने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर और अनाउंसमेंट शेयर किया था, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई थी.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि…’
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘चल हट’ गाने में आशिक बन तनु यादव पर प्यार लुटाते दिखे अरविंद अकेला कल्लू, वीडियो हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










