भोजपुरी इंडस्ट्री का नया गाना ‘रंगदार बाबुसाहेब’ मचा रहा धमाल, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

Chhotu Shikari New Bhojpuri Song
Chhotu Shikari New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री का नया गाना ‘रंगदार बाबुसाहेब’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. छोटू शिकारी और प्रभा राज की आवाज में सजा यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है, वहीं यूजर्स के पॉजिटिव कमेंट्स इसे तेजी से वायरल बना रहे हैं.
Chhotu Shikari New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है नए गाने “रंगदार बाबुसाहेब” के साथ. छोटू शिकारी और प्रभा राज की जोड़ी से सजा यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. देसी स्टाइल, दमदार लिरिक्स और जबरदस्त बीट्स इस ट्रैक को खास बनाते हैं. गाने में स्टार्स की एनर्जी फैंस को खूब पसंद आ रही है, जिससे यह सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी गाना “रंगदार बाबुसाहेब” अपने शानदार म्यूजिक और दमदार टीम के चलते तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने को छोटु शिकारी और प्रभा राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल खुद छोटू शिकारी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्शन अभिशेक गुप्ता का है, जिन्होंने इसे बेहद कैची और एनर्जेटिक बनाया है. गाने में शिवांगी साहु की मौजूदगी इसे और आकर्षक बनाती है. वीडियो का निर्देशन बिट्टु सम्राट ने किया है और को-ऑर्डिनेशन सूरज सिंह ने संभाला है. इस प्रोजेक्ट को गुड्डु कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है, वहीं Global Music Junction Pvt. Ltd. इसका डिजिटल पार्टनर है और Meera Music के बैनर तले यह गाना रिलीज किया गया है.
फैंस जमकर बरसा रहे प्यार



गाने “रंगदार बाबुसाहेब” को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर @SandeepSinghRajput-cd5xe ने लिखा, “Jio sher”, वहीं @MukeshGupta-i1c ने भी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट किया, “Jio”. इसके अलावा @kshtriyashersingh7474 ने गाने की तारीफ करते हुए लिखा, “Mind blowing song ”. इन कमेंट्स से साफ है कि यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: कल्लू-काजल की लव स्टोरी में तूफान, ‘प्रेम विवाह’ में दिखा प्यार बनाम परिवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




