Bhojpuri Holi Songs: होली पर लगेगा भोजपुरिया तड़का, पवन सिंह से लेकर खेसारी तक, इन गानों से मचाएं धमाल, VIDEO
Bhojpuri Holi Songs
Bhojpuri Holi Songs: भोजपुरी के इन गानों को अपनी होली प्लेलिस्ट में ऐड करें और होली के माहौल में भोजपुरी तड़का लगाएं. आइए आपको बताते हैं 4 तड़कते-भड़कते होली के गाने, जिसे सुनकर आप झूमने लगेंगे.
Bhojpuri Holi Songs: होली आते ही चारों तरफ खुशी और रंगों का माहौल बन जाता है. सोशल मीडिया से लेकर गली-मोहल्लों तक सिर्फ होली के गाने गूंजते हैं और इसमें असली तड़का भोजपुरी के होली सॉन्ग ही लगाते हैं. हर साल होली पर भोजपुरी के फेमस सिंगर्स एक से बढ़कर एक तड़कते-भड़कते सॉन्ग रिलीज करते हैं, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं और फैंस इन पर लाखों रील्स बनाते हैं. अगर भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर्स की बात करें तो पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पांडेय अपने होली के गानों से फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. यही कारण है कि इनके हर गाने पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं. आपकी होली की मस्ती को डबल करने के लिए ये 4 होली सॉन्ग बेस्ट हैं.
- बबुनी तेरे रंग में – बबुनी तेरे रंग में गाना पवन सिंह और शारवी यादव ने गाया है, जिसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी का ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है. रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा था. इस धमाकेदार सॉन्ग को यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है.
2. सुना साली हो – अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज के आवाज में गाये इस सॅान्ग में चिराग पासवान, खेसारी लाल, पवन सिंह, निरहुआ और अन्य का भी जिक्र किया हैं. कल्लू के साथ शिल्पी राघवानी के इस गाने को यूटयूब पर 46 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया
3. लहंगा महंगा- रितेश पांडे और श्वेता महारा पर फिल्माये गाये इस होली सॅान्ग को रितेश और शिल्पी ने अपनी आवाज दी है. यूट्यूब पर इसे 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिले है. ये गाना सुनकर आपको भी झूमने का मन करने लगेगा.
4. रंगे चल स यार – इस धमाकेदार होली सॅान्ग को खेसारी लाल ने गाया है जो हाल ही में रिलीज किया गया है. यूटयूब पर #10 ट्रेंडिंग के साथ अभी तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










