ePaper

Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की नई फिल्म 'परिणय सूत्र' टेलीविजन पर दस्तक देने को तैयार, जानिए कब और कहां देखें

Updated at : 30 Dec 2025 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Film

रानी चटर्जी की नई फिल्म

Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ अब टीवी पर दस्तक देने जा रही है. बाल विवाह और सामाजिक मुद्दों पर बनी यह इमोशनल फैमिली ड्रामा 3 और 4 जनवरी को B4U भोजपुरी चैनल पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ दर्शकों का दिल छूने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों खूब सुर्खियों में है. कुछ समय पहले ही उनकी चर्चित फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि अब मेकर्स ने इसके रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए भोजपुरी फिल्म ‘परिणय सूत्र’, 3 जनवरी शनिवार शाम 5.30 बजे और 4 जनवरी रविवार सुबह 9.30 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर.’

फिल्म की कहानी क्या है?

बता दें, फिल्म की कहानी बाल विवाह और दो गहरी सहेलियों के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर की शुरुआत दो पक्की सहेलियों से होती है, जिनके बीच भरोसा और अपनापन साफ नजर आता है. दोनों सहेलियां अपनी दोस्ती को और मजबूत करने के लिए अपने-अपने बच्चों की शादी तय कर देती हैं. शादी बड़े धूमधाम से होती है. घर में खुशियों का माहौल रहता है, लेकिन कहानी यहीं मोड़ लेती है. किसी बात को लेकर दोनों सहेलियों के बीच गलतफहमी पैदा हो जाती है और बच्चों की शादी टूट जाती है. इसके बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है, जब रानी चटर्जी की समधन यानी दोस्त की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है.

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

‘परिणय सूत्र’ का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. इसमें बाल कलाकार दीक्षा मिश्रा और श्रेयश यादव (ढोलू) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है. फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. रानी चटर्जी के साथ फिल्म में तनुश्री, राकेश बाबू, प्रशांत सिंह, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, रिंकू आयुषी, रामनरेश श्रीवास्तव, प्रिया राज पुरोहित और अशोक गुप्ता जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Sad Songs: टूटे हुए दिल का सहारा बन रहे है भोजपुरी के ये इमोशनल गाने, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Popular Bhojpuri Songs: शादी से पार्टी तक गर्दा उड़ाने वाले भोजपुरी के टॉप गाने, देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film: मां की ताकत और रिश्तों की अहमियत दिखाती है ‘बाबुल की दुआएं’, यूट्यूब पर रिलीज होते ही मचाया धमाल

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola