Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि…’
Published by : Shreya Sharma Updated At : 26 Jun 2025 10:20 AM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर अक्सर शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने इन बातों का जवाब देते हुए चुप्पी तोड़ी है.
Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और पसंदीदा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों में आम्रपाली की जोड़ी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ के साथ खूब जमती है. उनके साथ ही उन्होंने 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी और तभी से दोनों को ऑनस्क्रीन कपल के तौर पर खूब पसंद किया जाता है. दोनों की शादी वाले सीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसकी वजह से कई लोग मानने लगे हैं कि उन्होंने असल में शादी कर ली है. इसी बीच आम्रपाली दुबे ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है.
आम्रपाली ने सच में की निरहुआ से शादी?
हाल ही में आम्रपाली दुबे अपनी बहन आंचल दुबे के यूट्यूब शो ‘द एड शो’ में गेस्ट बनकर पहुंची थी. वहां उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने चुपचाप दिनेश जी से शादी कर ली है? इस पर आम्रपाली ने हंसते हुए कहा, ‘मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन जो लोग अभी अफवाह फैला रहे हैं, वो शॉक हो जाएंगे. शायद मेरी शादी में अनंत अंबानी से भी ज्यादा फंक्शन होंगे.’
यही रिश्ता आगे बना रहना…
आम्रपाली ने आगे कहा, ‘निरहुआ जी को टॉर्चर करना बंद करिए. वो शादीशुदा हैं, अपनी फैमिली में खुश हैं. मेरी और उनकी शादी पर बात करना बंद कीजिए. हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और यही रिश्ता आगे भी बना रहना चाहिए. जिस दिन मैं शादी करूंगी, आपको और पूरी दुनिया को पता चल जाएगा.’ आम्रपाली ने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था और ये फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी.
दो बच्चों के पिता है निरहुआ
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे फिलहाल 38 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. वहीं, दिनेश लाल यादव ने 2000 के शुरुआती दौर में शादी की थी और वे एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं. तो ये साफ है कि आम्रपाली और निरहुआ सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. उनकी शादी की खबरें सिर्फ फिल्मों और सोशल मीडिया की वजह से उड़ती हैं, जिनका कोई सच से लेना-देना नहीं है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: हर भोजपुरी हीरोइन के साथ अफेयर की खबरों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैंने सिर्फ एक लड़की से…’
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘चल हट’ गाने में आशिक बन तनु यादव पर प्यार लुटाते दिखे अरविंद अकेला कल्लू, वीडियो हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










