ePaper

Bhojpuri: शक्ति के किरदार में रुद्र की दुल्हन बनी अक्षरा सिंह, वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Updated at : 16 Jul 2025 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri: हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दुल्हन के रूप में नजर आ रही है. उनके इस लुक पर फैंस बहुत प्यार लूटा रहे है.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. लंबे समय बाद अक्षरा की नई फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ रिलीज होने जा रही है. सावन के इस पवित्र महीने में अक्षरा की ये फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें शिव भक्ति और एक अलग तरह की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अलग और खास होने वाली है, जिसमें अक्षरा और विक्रांत की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. 

दुल्हन बनी अक्षरा सिंह 

फिल्म के रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो लाल जोड़े और खूबसूरत ज्वैलरी में नजर आ रही हैं. इन फोटोज को देखकर कुछ लोग समझ रहे हैं कि शायद अक्षरा ने शादी कर ली है, तो कुछ फैंस को लग रहा है कि ये उनका देवी मां वाला लुक है. लेकिन ये लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ का हिस्सा है. अक्षरा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा- ‘शक्ति… फिल्म रुद्र-शक्ति की.’ तस्वीरों में वो ट्रेडिशनल दुल्हन के गेटअप में इतनी प्यारी लग रही हैं कि फैंस ने कमेंट्स में जमकर प्यार बरसाया है. 

फैंस को है फिल्म का इंतजार 

किसी ने लिखा- ‘हर हर महादेव, जय माता दी!’ तो किसी ने कहा- ‘आप हर लुक में बेस्ट लगती हैं.’ वहीं कई लोग अब बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में अक्षरा सिंह के साथ विक्रांत सिंह राजपूत नजर आएंगे. अक्षरा ‘शक्ति’ के किरदार और विक्रांत ‘रुद्र’ के किरदार में दिखेंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फैंस अक्षरा को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: आकांक्षा पूरी के इस बयान पर रानी चटर्जी ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘पहले कुछ बड़ा करके दिखाओ…’

ये भी पढ़ें: Sawan 2025: इस सावन महादेव की भक्ति के लिए ओटीटी पर देखें ये बेस्ट फिल्में और टीवी शोज

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola