Lockdown में ऐसी हालत हो गई भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की, देखें Tik Tok वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Lockdown में ऐसी हालत हो गई भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की, देखें Tik Tok वीडियो

anjana singh- भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह का एक विडियो सामने आया है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे है.

विज्ञापन

लॉकडाउन (Lockdown) के कारण पूरा देश बंद पड़ा है. पीएम मोदी ने सबसे अपील की है कि सब अपने घरों में रहे और बाहर ना निकले. ऐसे में बॉलीवुड सितारे बोर होने से बचने के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहते है. कभी खाना बनाने की तसवीरें तो कभी वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है. वहीं, भोजपुरी स्टार्स भी अपना टाइमपास टिक टॉक वीडियो बनाकर कर रहे है. अब भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ( Anjana Singh) का एक विडियो सामने आया है, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे है.

Also Read: कुकिंग वीडियो शेयर करने पर Sania Mirza ने सेलेब्स को लगाई फटकार, Dia Mirza ने यूं दिया करारा जवाब

दरअसल, अंजना सिंह ने जो टिक टॉक वीडियो बनाया है, वो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने इस वीडियो के जरिये लॉकडाउन के दौरान अपने मूड के बारे में लोगों को बताया है. ये वीडियो काफी फनी है, लेकिन अंजना पूरे विडियो के दौरान बेहद गंभीर बनी हुई हैं.

इस वीडियो में अंजना काफी उदास दिख रही है. वो किचन में है और बैकग्राउंड में सैड म्यूजिक चल रहा है. कभी वो चावल में कुछ चुनती दिख रही है तो कभी अकेले चाय बनाते नजर आ रही है. इसके बाद अंजना सोफे पर लेटती है और उसके बाद वो सोफे को कपड़े से साफ करते हुए दिखती है. अंत में वो अपने हाथ धोती नजर आती है. यह वीडियो काफी मजेदार है.

इससे पहले भोजपुरी स्टार मोनालिसा भी लगातार अपने खूबसूरत फोटोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. साथ ही वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ TikTok वीडियो भी बना रही हैं. जिसें बेहद पसंद किया जा रहा है.

इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति से कहती हैं- ‘बेबी मैं तुमसे बहुत प्‍यार करती हूं.’ विक्रांत कहते हैं- लेकिन मैं किसी और से प्‍यार करता हूं. मोनालिसा गुस्‍से से पूछती हैं किससे ? तो विक्रांत डरते हुए जवाब देते हैं तुम्‍हारी स्‍माइल से… इसके बाद वह कैमरा के सामने आकर स्‍टाइल में नवाजुद्दीन सिद्दिकी का फेमस डायलॉग बोलते हैं- मौत को छूके वापस आ सकता हूं मैं…’ यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola