ePaper

Bhojpuri Song : रिलीज होते ही धूम मचा रहा खेसारीलाल का 'मउगी खेले PUBG' गाना, 4 करोड़ बार देखा गया VIDEO

Updated at : 28 Jun 2020 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song : रिलीज होते ही धूम मचा रहा खेसारीलाल का 'मउगी खेले PUBG' गाना, 4 करोड़ बार देखा गया VIDEO

Khesari lal yadav Bhojpuri new song 2020 Maugi khele pubg viral: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) का हाल ही में नया गाना 'मउगी खेले PUBG' (Maugi Khele Pubg) रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन

Khesari lal yadav Bhojpuri new song 2020 Maugi khele pubg viral: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) का हाल ही में नया गाना ‘मउगी खेले PUBG’ (Maugi Khele Pubg) रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मउगी खेले PUBG’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने को 44,931,210 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. ‘मउगी खेले PUBG’ 8 जून को उनके यूट्यूब चैनल Khesari Music World पर रिलीज हुआ है. गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. इस गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं और संगीत शंकर सिंह ने दिया है.

बता दें कि, खेसारी लाल ने फिल्‍म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी फिल्‍मों में इंट्री की थी. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें 11 हजार रुपये मिले थे. उनकी यह फिल्‍म सिल्‍वर जुबली साबित हुई. इसके बाद उन्‍हें ढेरों फिल्‍मों के ऑफर्स मिलने लगे. खेसारी लाल की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक उनकी फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अबतक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.

खेसारी ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि दिल्‍ली में काम करने के दौरान ही उनकी शादी हो गई थी. इसके बाद लिट्टी की दुकान में उनकी पत्‍नी भी हेल्‍प करती थीं. इस दौरान ने कंपीटीशन की तैयारी भी कर रहे थे. इसके करीब ढाई साल बाद खेसारी का चयन बीएसएफ में हो गया था. लेकिन उनका इस नौकरी में मन नहीं लगा और वे नौकरी छोड़कर दोबारा दिल्‍ली पहुंचे. काम करके कुछ पैसे कमाया और फिर अपना भोजुपरी एलबम निकाला.

Also Read: Bhojpuri Song : खेसारी लाल और मोनालिसा का सबसे जबरदस्त हिट गाना वायरल, नहीं देखा तो तुरंत देखिए

खेसारी लाल यादव का असली लोकप्रियता उनके एल्‍बम ‘बोल बम’ के गाने ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ से मिली थी. इसके बाद तो उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola