Bhojpuri Song : सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये सॉन्ग, नहीं देखा तो तुरंत देखिए VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jul 2020 12:44 PM
Bhojpuri Song, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Amrapali Dubey, Bhojpuri song sawan mein hariyar bhayil : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं और कई सुपरहिट गानों में साथ नजर आ चुकी है. हाल ही निरहुआ और आम्रपाली का भोजपुरी गाना 'सावन में हरियर भईल' खूब देखा जा रहा है. अब तक इस गाने पर 7,732,662 व्यूज आ चुके है और हर दिन व्यूज बढ़ रहा है.
Bhojpuri Song, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Amrapali Dubey, Bhojpuri song sawan mein hariyar bhayil : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी फैंस को खूब भाती है. दोनों की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं और कई सुपरहिट गानों में साथ नजर आ चुकी है. हाल ही निरहुआ और आम्रपाली का भोजपुरी गाना ‘सावन में हरियर भईल’ खूब देखा जा रहा है. अब तक इस गाने पर 7,732,662 व्यूज आ चुके है और हर दिन व्यूज बढ़ रहा है.
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘सावन में हरियर भईल’ वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सॉन्ग को ओम झा और प्रियंका सिंह ने गाया है. इसके बोल अरविंद तिवारी द्वारा लिखे गए हैं.
इस रोमांटिक गाने में आम्रपाली दुबे पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वही निरहुआ के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है. दोनों का ये डांस वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रहा है. बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल यादव का ये रोमांटिक गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ का है. फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, सुंजय पांडे, मनोज टाइगर और अयाज खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Also Read: Bhojpuri Song: खेसारी लाल और अंतरा के इस गाने ने पटना से लेकर लखनऊ तक मचाया तहलका, वायरल VIDEO
बता दें कि निरहुआ खुद भी इस बात को मानते हैं कि उनकी और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं. हाल ही में एक मीडिया हाउस से आम्रपाली दुबे संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, साल 2014 में मेरी और आम्रपाली की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ रिलीज हुई थी. उस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया. लोग हमें कहते थे, वे इस फिल्म को देखने बार-बार आ रहे हैं.
‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










