Arvind Akela Kallu Choliya Ke Hook Raja Ji: कल्लू का सुपरहिट ‘चोलिया के हुक राजाजी’ फिर चढ़ा ट्रेंड पर, 50-60 नहीं, यूट्यूब पर पार किए इतने मिलियन व्यूज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Dec 2025 7:05 AM

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू चोलिया के हुक राजा जी, फोटो- इंस्टाग्राम

Arvind Akela Kallu Choliya Ke Hook Raja Ji: अरविंद अकेला कल्लू का पुराना हिट ‘चोलिया के हुक राजाजी’ दोबारा वायरल हो गया है.100 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरने वाला यह गाना शादी–पार्टी में आज भी फैंस का फेवरेट है. खासियत जानें.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Choliya Ke Hook Raja Ji: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का एक पुराना गाना ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. यह गाना साल 2004 में रिलीज हुआ था, जब कल्लू अपने करियर की शुरुआती स्टेज पर थे और काफी कम उम्र में उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा था.

यह गाना उस समय उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुआ था और रातों-रात कल्लू की लोकप्रियता बढ़ गई थी. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट एल्बम और गाने दिए, लेकिन आज भी दर्शक शादियों, पार्टियों और फंक्शंस में इस ट्रैक पर जमकर डांस करते नजर आते हैं. इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर इसके शॉर्ट्स और रील्स की बाढ़ सी आ गई है. अब आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

क्या है गाने की कहानी?

‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी’ गाना एल्बम ‘हाई वोल्टेज वाली’ का हिस्सा है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक पत्नी अपने पति से नाराजगी में कहती है कि उसने बाल बना लिए, लिपस्टिक लगा ली और ब्लाउज भी पहन लिया, लेकिन दर्जी ने ब्लाउज इतना टाइट सिल दिया है कि वह हुक नहीं लगा पा रही. वह बार-बार अपने पति से कहती है कि वह ब्लाउज का हुक लगा दे, लेकिन पति कई बार कोशिश करने के बाद भी हुक लगाने में संघर्ष करता है.

यही मजेदार केमिस्ट्री और लिरिक्स इस गाने को आज तक पसंद किए जाने की बड़ी वजह है.

यूट्यूब पर 100M व्यूज पार

इस गाने को Wavemusic ने लगभग 9 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया था. खबर लिखे जाने तक इसे 109 मिलियन व्यूज और 600K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इंस्टाग्राम पर पिछले कुछ महीनों से यह गाना बेहद तेजी से वायरल है और भारत से लेकर विदेशों तक लोग इस पर रील्स बना रहे हैं.

पुराना होने के बावजूद गाने की धुन, लिरिक्स और मजेदार एक्टिंग सोशल मीडिया पर इसे फिर से हिट बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘साड़ी बलमु’ हुआ वायरल, दो एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज और धमाकेदार डांस ने जीता दिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola