Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा और गौरी सुब्बा की रोमांटिक केमिस्ट्री इस दिन बढ़ाएगी फैंस की धड़कनें, नए गाने ‘हमार दुलहनिया’ का टीजर आउट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 03 Dec 2025 7:50 PM
अंकुश राजा न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो- इंस्टाग्राम
Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा के नए भोजपुरी गाने ‘हमार दुलहनिया’ का पोस्टर उनके जन्मदिन पर रिलीज हुआ है. जिसमें उनकी और गौरी सुब्बा की रोमांटिक केमिस्ट्री की झलक देखने को मिल रही है. जानें गाने की पूरी टीम और रिलीज डेट.
Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर–एक्टर अंकुश राजा अपने नए रोमांटिक गाने ‘हमार दुलहनिया’ को लेकर चर्चा में हैं. खास बात यह है कि इस गाने का पोस्टर आज उनके जन्मदिन पर ही रिलीज किया गया, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.
गाने की अनाउंसमेंट Wave Music ने अपने इंस्टाग्राम पर करते हुए लिखा, “तारीख नोट कर लीजिये… अंकुश राजा का नया धमाकेदार गाना ‘हमार दुलहनिया’ 04 दिसंबर 2025, सुबह 7 बजे रिलीज होगा. सिर्फ WAVE MUSIC पर.” इसके साथ गाने का टीजर भी शेयर किया गया, जिसे देख फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.
यहां देखें गाने का पोस्टर-
‘हमार दुलहनिया’ के टीजर में क्या है खास?
पोस्टर में अंकुश राजा के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस गौरी सुब्बा नजर आ रही हैं. टीजर में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक भी मिलती है. टाइटल और लुक्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना रोमांटिक, सिंपल और दिल छू लेने वाला होने वाला है.
फैंस के रिएक्शन
पोस्टर और टीजर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ फैंस ने लिखा, “पक्का सुपरहिट होगा!” तो वहीं, कई यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर इमोजी की बौछार कर दी.
गाने की पूरी टीम
- सिंगर्स: अंकुश राजा, शिल्पी राज
- लिरिक्स: बोस रामपुरी
- म्यूजिक: विक्की वॉक्स
- डायरेक्टर: गोल्डी जायसवाल
गाने की टीम देखकर ही यह साफ है कि ‘हमार दुलहनिया’ रिलीज के साथ ही धमाल मचाने वाला है.
अंकुश राजा का पिछला गाना भी छाया
अंकुश राजा इससे पहले भाई स्पेशल भोजपुरी गाना ‘खिलल रहो नाम हमारा भाई के’ रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने अपने भाईयों और दोस्तों से रिलेट करते हुए कई रील्स भी बनाए.
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










