अंकुश राजा का ‘सड़िया करिया’ धमाका, अनीशा पांडे की अदाओं पर फैंस की धड़कनें बढ़ीं

अंकुश राजा और अनीशा पांडे, फोटो- इंस्टाग्राम
Ankush Raja Bhojpuri Song Sadiya Kariya: अंकुश राजा का ‘सड़िया करिया’ गाना अनीशा पांडे के देसी अंदाज और उनकी केमिस्ट्री की वजह से दर्शकों को भा रहा है. गाने पर अबतक 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
Ankush Raja Bhojpuri Song Sadiya Kariya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिनके गाने हमेशा दर्शकों के बीच हिट होते हैं. पवन सिंह, राकेश लाल यादव और निरहुआ के गाने तो रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं, लेकिन इस बार आपको अंकुश राजा के एक सॉन्ग सड़िया करिया के बारे में बताते हैं. इस गाने में अंकुश और अनीशा पांडे की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है. अनीशा के एक्सप्रेशन, उनके किरदार की मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस गाने में चार चांद लगा रहे हैं. वहीं, अंकुश का अभिनय और उनके अंदाज गाने को और आकर्षक बना रहे हैं.
‘सड़िया करिया गाने’ का वीडियो
‘सड़िया करिया गाने’ पर इतने आए व्यूज
‘सड़िया करिया गाने’ की लोकेशन और सेट डिजाइन भी काफी खूबसूरत है. गांव के रंग-बिरंगे और नेचुरल सेट ने गाने को आकर्षक रूप दिया है. गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक कंपोज किया है श्याम सुंदर ने. गीत में आवाज दी है अंकुश राजा और करिश्मा कक्कड़ ने. यह गाना आदिशक्ति फिल्म के प्रोडक्शन के तहत यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और तब से ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है. यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं. ये गाना 7 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुआ था. इस गाने पर अब तक 302 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
यूजर्स के रिएक्शन
यूट्यूब पर ‘सड़िया करिया’ सॉन्ग पर समर नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इसे कहते है भोजपुरी का साफ सुथरा गान. एक यूजर ने लिखा, वाइब तो है. एक यूजर ने लिखा, कितनी क्यूट आवाज है उस बच्ची की. उसके वजह से आया हूं. एक यूजर अंकुश कुमार ने लिखा,अंकुश राजा सिर्फ एक गायक ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए एक भावना हैं. एक यूजर ने लिखा, करिश्मा कक्कड़…भोजपुरी की नई सुपरस्टार सिंगर. एक यूजर ने लिखा, दिल छू गया गाना. एक यूजर ने लिखा, लॉलीपॉप के बाद अब तक के सबसे अच्छे गानों में से एक.



यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया खेसारी-अक्षरा का रोमांस, ‘पानी पानी’ गाने का जलवा बरकरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










