Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘हमर तिरछी नजर’ रिलीज, अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अंदाज और तड़कता बीट्स बना फैंस का फेवरेट

Updated:
विज्ञापन
Akshara Singh Bhojpuri Song

अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना हमर तिरछी नजर, फोटो- इंस्टाग्राम

Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘हमर तिरछी नजर’ रिलीज हो गया है. जबरदस्त म्यूजिक, ग्लैमरस लुक और धमाकेदार डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है. जानें डिटेल्स और खासियत.

विज्ञापन

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की बिंदास और ग्लैमरस एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह ने अपने नए तड़कते-भड़कते गाने ‘हमर तिरछी नजर’ से एक बार फिर धमाल मचा दिया है. यह गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. गाने की बीट्स, बोल और अक्षरा का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने की खासियत और फैंस का रिएक्शन

यह गाना Saregama Hum Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. जहां अक्षरा का ग्लैमरस लुक, चमकीला आउटफिट और खुले बालों वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में वह अपने जबरदस्त डांस मूव्स और एनर्जेटिक ठुमके से अपनी तिरछी नजर और पतली कमर पर गांव और शहर दोनों में ‘कहर’ बरपाने की बात कहती नजर आ रही हैं.

अक्षरा सिंह की दमदार आवाज में पेश किया गया यह गीत अब उनके फैंस के लिए एक म्यूजिकल ट्रीट बन गया है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में गाने और अक्षरा की तारीफ करते हुए लिखा, “क्या बात है अक्षरा दीदी, आपका गाना बवाल है.” वहीं, दूसरे ने कहा, “आप शेरनी… गाना हिट बवाल हो!”

‘हमर तिरछी नजर’ गाने की टीम

‘हमर तिरछी नजर’ गाने के दमदार लिरिक्स चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक छोटू रावत ने तैयार किया है. जबकि, गाने की कोरियोग्राफी राधिका ने की है.

छठ स्पेशल गाना भी रहा हिट

इससे पहले अक्षरा सिंह ने अपना छठ स्पेशल गीत ‘केलवा के पात’ रिलीज किया था, जिसे अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने आवाज दी. वहीं, इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद का है.

वीडियो में अक्षरा सिंह छठ की तैयारियों, पूजा की रस्मों और घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य देती दिखाई देती हैं. फैंस ने इस पारंपरिक गीत को खूब प्यार दिया.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Film: नीलम गिरी की नई भजपुरी फिल्म ‘मनमोहनी’ का इमोशनल ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आते ही फैंस को दिया तोहफा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola