ePaper

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की इस फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर जारी, दशहरा पर होगी रिलीज

Updated at : 14 Sep 2018 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की इस फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर जारी, दशहरा पर होगी रिलीज

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म व निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की तीसरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का दूसरा पोस्टर गणेशोत्सव पर रिलीज कर दिया गया है. फ़िल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे रिलीज किया. पोस्टर में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे बैलगाड़ी पर […]

विज्ञापन

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म व निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की तीसरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का दूसरा पोस्टर गणेशोत्सव पर रिलीज कर दिया गया है. फ़िल्म के निर्माता प्रवेश लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे रिलीज किया. पोस्टर में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे बैलगाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं तो शुभी शर्मा वेस्टर्न लुक में. फिल्‍म के फर्स्ट लुक की काफी चर्चा हुई थी.

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म के निर्माता हैं प्रवेश लाल यादव और निर्देशक हैं मंजुल ठाकुरण्‍ जिन्होंने निरहुआ हिंदुतानी 2 का भी सफल निर्देशन किया था.

फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ के साथ सुपर हिट अदाकारा आम्रपाली दुबे की जोड़ी है जबकि शुभी शर्मा , संजय पांडे , किरण यादव , आशीष शेन्द्रे , समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल , संजय निषाद , राजवीर सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं. फ़िल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह.

कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव जबकि प्रोडक्शन की कमान थामी है राजेश भगत ने. फ़िल्म का सिनेमेटोग्राफी किया है सिद्धांत सिंह ने, एक्शन डायरेक्टर हैं अंडलीब पठान, कला निर्देशक नजीर शेख व नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी व निशांत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola