4 सुंदरियों के बीच फंसे भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव, दशहरे में रिलीज होगी ''बलम जी लव यू’

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 3:12 PM

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में चार – चार एक्‍ट्रेस के बीच बुरी तरह से फंस गए हैं. ये चार एक्‍ट्रेस हैं – अक्षरा सिंह, स्‍मृति सिन्‍हा, शुभी शर्मा और काजल राघवानी. देखा जाये तो रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक इन चारों का एक्‍ट्रेस खेसारीलाल यादव के साथ कनेक्‍शन […]

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में चार – चार एक्‍ट्रेस के बीच बुरी तरह से फंस गए हैं. ये चार एक्‍ट्रेस हैं – अक्षरा सिंह, स्‍मृति सिन्‍हा, शुभी शर्मा और काजल राघवानी. देखा जाये तो रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक इन चारों का एक्‍ट्रेस खेसारीलाल यादव के साथ कनेक्‍शन बेहद खास रहा है. भोजपुरी पर्दे पर खेसारीलाल ने अपनी पारी की शुरूआत अक्षरा सिंह और स्‍मृति सिन्‍हा के साथ की थी, जिसे दर्शकों ने सर आंखों पर बिठा लिया था.

हालांकि कुछ सालों से खेसारीलाल की केमेस्‍ट्री इनके साथ कम ही नजर आई, लेकिन एक बार फिर से अक्षरा और स्‍मृति, खेसारीलाल यादव के साथ उनकी फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में नजर आने वाली हैं जो इस दशहरे रिलीज होगी.

इस फिल्‍म में खेसारीलाल यादव की भूमिका एक मासूम इंसान की है लेकिन अक्षरा सिंह और स्‍मृति स्निहा इसमें अपने ठुमकों से खेसारीलाल यादव के साथ भोजपुरिया दर्शकों की भी धड़कनें बढाने वाली हैं. तो शुभी शर्मा भी कहां पीछे हटने वाली हैं. सूत्र बताते हैं कि फिल्‍म में खेसारीलाल के साथ शुभी शर्मा की केमेस्‍ट्री लाजवाब होने वाली है. लीड रोल में तो उनकी मौजूदा जोड़ीदार काजल राघवानी हैं.

इंडस्‍ट्री में चर्चा इस बात की भी जोरों से है कि खेसारीलाल यादव भी इस फिल्‍म में कपिल शर्मा की तरह फंसने वाले हैं. कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘किस किस को प्‍यार करूं’ में भी चार एक्‍ट्रेस थी और खेसारीलाल की इस फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ में भी चार एक्‍ट्रेस हैं. अब ऐसे में खेसारीलाल की दशा क्‍या होने वाली है, वो इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर सिनेमाघरों में ही देखने को मिलेगी.

फिल्‍म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह का मानना है कि फिल्‍म में बहुत मजा आने वाला है. हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि इस फिल्‍म की कहानी कपिल शर्मा की फिल्‍म वाली नहीं है, मगर मजेदार है. बता दें कि श्री रामा प्रोडक्‍शन हाउस प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ निर्माता सीमा देवी रूंगटा और सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola